IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों को वनडे में नहीं मिलेगा मौका! वेस्टइंडीज के खिलाफ हो गए फेल

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. जहां पर टीम इंडिया को 2-1 से जीत मिली है. हालांकि इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने निराश किया है. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपनी छाप भी छोड़ी है. लेकिन अगली सीरीज में वो टीम से बाहर हो सकते हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज में किया निराश (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी करेगी. उससे पहले टी-20 टीम का सामना वेस्टइंडीज की टीम से होने वाला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में खेले 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका शायद नहीं मिले. इन खिलाड़ियों में अधिकतर इस सीरीज में बैकअप के रूप में ही टीम इंडिया का हिस्सा बने थे. ऐसे में उनका बाहर होना लगभग तय है. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 2 / 6

तेज गेंदबाज आकिब नबी को अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी के कारण इस टीम में मौका मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अर्शदीप सिंह की वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है. ऐसे में आकिब नबी को अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. नबी ने गेंदबाज के तौर पर दूसरे वनडे मैच में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 3 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी प्रसिद्ध कृष्णा की इंजरी के बाद ही वनडे टीम में मौका मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कृष्णा का भी कमबैक हो सकता है. जिसके कारण ही अंशुल कंबोज को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. कंबोज भी खुद को मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके. तीसरे वनडे मैच में कंबोज ने गेंद के साथ निराश किया था.  (Pic Credit- PTI) 

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़4 / 6

स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को इस सीरीज में खेलने का मौका मिला था. गायकवाड़ ने इस सीरीज में 101 की बेहद शानदार औसत से बल्लेबाजी भी की. लेकिन उसके बाद भी गायकवाड़ को अगली सीरीज में टीम से बाहर होना पड़ सकता है. श्रेयस अय्यर की वापसी होने के बाद अय्यर ही नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकते है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल 5 / 6

उभरते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन उसके बाद भी यशस्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम से बाहर किया जा सकता है. जायसवाल की जगह वनडे टीम में ईशान किशन की धमाकेदार एंट्री हो सकती है. किशन भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर देखे जा रहे हैं. (Pic Credit- yashasvi jaiswal instagram) 

नमन धीर

नमन धीर 6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर को भी अगली सीरीज से बाहर किया जा सकता है. नमन धीर ने औसत प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ किया है. जिसके कारण भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर की वनडे टीम में धमाकेदार वापसी हो सकती है. धीर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.  (Pic Credit- PTI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन