इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो

एशियन गेम्स में भारत के लिए 14वां दिन शानदार रहा. मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. कुछ खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया.

IND VS PAK
1 / 6
भारतीय टीम ने जीता गोल्ड (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निस्सिन में हुए फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है. टीम इंडिया ने 19 रनों से मैच जीतकर गोल्ड अपने नाम किया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना पाई. भारत ने बड़ी जीत हासिल की. एशियन गेम्स के दूसरे लगातार दूसरे संस्करण में टीम ने गोल्ड जीता है. खैर टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में इन 5 खिलाड़ियों का जबरदस्त योगदान रहा.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा ने बड़े मैच में एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मुश्किल पिच पर तूफानी बल्लेबाजी से पाकिस्तान के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. अभिषेक ने 28 गेंदों पर 61 रनों जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 7 लंबे छक्के लगाए. उनके द्वारा दी गई अच्छी शुरुआत की बदौलत ही टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बना पाई. अभिषेक ने अपनी पारी की बदौलत कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.(Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा3 / 6

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तिलक वर्मा भी छा गए. भारतीय टीम को 200 के पार पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. तिलक ने भारतीय टीम को एक बार फिर मुश्किल स्थिति से निकाला. उन्होंने 22 गेंदों पर 51 रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने चार सिक्स और तीन चौके लगाए. तिलक की ये पारी हमेशा याद रखी जाएगी. सही वक्त पर उनका बल्ला चला. (Image: Instagram/indiancricketteam)

शिवम दुबे

शिवम दुबे4 / 6

शिवम दुबे ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना दम दिखाया. उन्होंने 15 गेंदों में 27 रन बनाए. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने तिलक का साथ देकर अर्धशतकीय साझेदारी की. शिवम ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया. उन्होंने खतरनाक साबित हो रहे सैम अयूब और मोहम्मद नवाज का विकेट दिलाकर भारत को मैच में आगे रखा. भारत को गोल्ड दिलाने में शिवम का तगड़ा रोल रहा. उन्होंने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर5 / 6

वाशिंगटन सुंदर को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. उन्होंने गेंदबाजी में अपना दम दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए. सुंदर ने मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज माज सदाकत आक्रामक का बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया. पाकिस्तान की टीम भी उनके कैच को देखकर हैरान रह गए थे. (Image: Instagram/indiancricketteam)

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल6 / 6

अक्षर पटेल की टीम इंडिया के लिए हमेशा अहम भूमिका रही है. श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की थी. फाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपनी ताकत दिखाई.उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. उन्होंने पाकिस्तान के ओपनर माज सदाकत को शुरुआत में आउट कर तगड़ा झटका दिया था. सदाकत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन