Asian Games 2026 में बजा भारत का डंका, ये 5 एथलीट अकेले ही जीत लाए 15 मेडल

एशियन गेम्स 2026 का सफल समापन हो गया है. भारतीय दल को तगड़ी सफलता इस बार मिली है. सभी खेलों में एथलीट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्होंने तीन-तीन मेडल अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Asian Games 2026
1 / 6
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा (Image: Instagram/vithya_ramraj & gulveer__singh)

Asian Games 2026: भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी. सभी ने मेडल जीतने के लिए पूरा जोर लगाया. कुछ गेम्स में पहली बार भारत को गोल्ड मिला. भारतीय मेंस और वुमेंस हॉकी टीम ने भी गोल्ड जीता. क्रिकेट में मेंस और वुमेंस टीम ने सफलता अर्जित की. भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते. कुल 85 मेडल के साथ भारत ने अपना अभियान खत्म किया. भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. खैर कुछ ऐसे भी एथलीट्स हैं जिन्होंने तीन-तीन मेडल अपने नाम किए. पांच खिलाड़ियों ने 15 मेडल जीतकर कमाल कर दिया.

विज्ञापन

गुलवीर सिंह

गुलवीर सिंह 2 / 6

गुलवीर सिंह तो एशियन गेम्स 2026 में छा गए. उन्होंने भारत को खूब यादगार पल दिए. उन्होंने तीन मेडल अपने नाम किए. भारतीय धावक गुलवीर ने पहले मेंस की 10,000 मीटर में 28:29.38 का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद उन्होंने 1500 मीटर में भी सिल्वर अपने नाम किया. उन्होंने 5000 मीटर फाइनल में ब्रॉन्ज अपने नाम कर बड़ी उपलब्धि हासिल की. गुलवीर को जरूर गोल्ड ना जीतने का मलाल रहा होगा. (Image: Instagram/gulveer__singh)

विज्ञापन

रुद्रांक्ष पाटिल

रुद्रांक्ष पाटिल3 / 6

रुद्रांक्ष पाटिल ने भी भारतीय फैंस को खुशियां मनाने का मौका दिया. पाटिल ने निशानेबाजी में अपना दम दिखाया. उन्होंने पहले 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज अपने नाम किया. उन्होंने फिर हिमांशु और पार्थ माने के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज हासिल किया. रुद्रांक्ष ने इतने में ही अपने अभियान को खत्म नहीं किया. उन्होंने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार के साथ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम में भारत तो सिल्वर दिलाया. (Image: Instagram/r_patil16)

कुमकुम मोहोद

कुमकुम मोहोद4 / 6

तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. उन्होंने मेंस रिकर्व टीम स्पर्धा में अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ मिलकर गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर सभी को चौंका दिया. इसके अलावा मिक्स्ड रिकर्व टीम स्पर्धा में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर सिल्वर अपने नाम किया. कुमकुम ने वुमेंस व्यक्तिगत रिकर्व में भी भारत को गोल्ड दिलाया. ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. (Image: Instagram/ddnewscg)

विज्ञापन

नीरू ढांडा

नीरू ढांडा5 / 6

एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा भी पीछे नहीं रहीं. उन्होंने भी तीन मेडल अपने नाम कर एशियन गेम्स को यादगार बना दिया. निशानेबाजी में ढांडा ने कायनान चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने ट्रैप निशानेबाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड जीता. ट्रैप निशानेबाजी में वो गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने वुमेंस ट्रैप टीम स्पर्धा में भी सिल्वर भी जीता. (Photo: X)

विथ्या रामराज

विथ्या रामराज6 / 6

विथ्या रामराज के लिए भी एशियन गेम्स 2026 यादगार रहा. उन्होंने भी भारत को तीन मेडल दिलाए. उन्होंने वुमेंस की 400 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) में ब्रॉन्ज हासिल किया. विथ्या ने वुमेंस की 4x400 मीटर रिले में किरण पहल, प्राची चौधरी और पीआर पुवम्मा के साथ मिलकर गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने मिक्स्ड टीम में भी अपना जलवा दिखाया. विथ्या ने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में सिल्वर जीतकर इतिहास रचा. (Image: Instagram/vithya_ramraj)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन