WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने वापसी कर मचाया गदर, हॉल ऑफ फेमर की शर्मनाक हार

इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. कंपनी ने कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस इस हफ्ते नज़र आए. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw
1 / 7
WWE Raw में हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. ये मनी इन द बैंक प्रीमियन लाइव इवेंट से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो था. कंपनी को तगड़ा एक्शन इस बार देखने को मिला. रोमन रेंस ने भी इस बार एंट्री की. वुमेंस डिवीजन ने भी तगड़ा काम किया. सोलो सिकोआ की वापसी हो गई है. वो ब्लडलाइन में दोबारा शामिल हो गए हैं. बैकस्टेज उनका सैगमेंट हुआ. मेन इवेंट में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन ने फैंस को फैंस का बढ़िया मैच दिया. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट का सैगमेंट2 / 7

एलए नाइट ने शो की शुरुआत की. उन्होंने रिंग में आकर रोमन रेंस की बेइज्जती की. कुछ देर बाद रेंस भी आए. रेंस ने नाइट को करारा जवाब दिया. रेंस ने सभी को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. दोनों ने काफी देर तक एक-दूसरे को घूरा. एक वक्त लगा कि रेंस और नाइट के बीच ब्रॉल हुआ लेकिन कंपनी ने ने इस तरह की बुकिंग नहीं की थी. नाइट और रेंस के बीच मनी इन द बैंक इवेंट में चैंपियनशिप मैच होने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 7

पेंटा और जे'वॉन एवंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. इस मैच में मैक्सिकन डुप्री और लोगन पॉल ने दखलअंदाजी की. हालांकि अंत में पेंटा और एवंस को जीत मिली. मैच के बाद ब्रॉन्सन रीड ने आकर दोनों पर हमला किया. ब्रेकर ने भी हाथ साफ किया. ओबा फेमी ने एंट्री की. फेमी ने रीड और ब्रेकर के ऊपर तगड़ा अटैक कर दोनों को रिंग से बाहर फेंक दिया. (Photo: WWE.com)

वुमेंस टैग टीम मैच

वुमेंस टैग टीम मैच4 / 7

राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज का मुकाबला लोला वाइस और सोल रुका के साथ हुआ. इस मैच का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. सभी वुमेंस स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रुका और वाइस की केमिस्ट्री बढ़िया रही. परेज और राकेल ने चालाकी भी की. वाइस ने गलती से अंत में रुका के ऊपर हमला कर दिया था. इसका फायदा जजमेंट डे ने उठाया और मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ईथन पेज का मैच

ईथन पेज का मैच5 / 7

रे फीनिक्स ने AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप ईथन पेज के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. फीनिक्स ने शानदार मूव्स से फैंस का दिल जीता. पेज ने भी फीनिक्स को तगड़ी टक्कर दी. इनकी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. अंत में फीनिक्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया. दोनों ने अपने एक्शन से सभी की खूब वाहवाही लूटी. (Photo: WWE.com)

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच6 / 7

रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. इनके बीच भी अच्छा मैच हुआ. मिस्टीरियो और मैकडॉना ने मैच में चीटिंग की कोशिश भी की. रे और ली की केमिस्ट्री शानदार रही. अंत में डॉमिनिक और मैकडॉना ने जीत हासिल की. दोनों जीत के बाद काफी खुश दिखाई दिए. हॉल ऑफ फेमर रे की हार हुई. मैच के बाद बिग कैस ने आकर बेबीफेस टीम पर हमला किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

मेन इवेंट में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच मुकाबला हुआ. ये वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर मैच था. इस मैच में रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने बहुत बार दखलअंदाजी की. बैकी ने इनके ऊपर हमला भी किया. स्टेफनी वकेर ने एंट्री की. रेफरी ने परेज और राकेल से वहां से जाने के लिए कहा. बैकी और मॉर्गन ने गलती से स्टेफनी पर हमला किया. वकेर को गुस्सा आ गया. उन्होंने दोनों पर अटैक कर दिया. मैच रद्द हो गया. वकेर ने बाद में एडम पीयर्स से कहा कि वो अब दोनों से मुकाबला करना चाहती हैं. मनी इन द बैंक में अब वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन