Roman Reigns की ब्लॉकबस्टर वापसी और बड़े मैचों में तबाही, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बहुत खास होने वाला हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से कुछ ऐलान कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

WWE Raw
1 / 6
WWE Raw में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होगा. 10 अक्टूबर को इसका आयोजन होने वाला है. सभी इसके लिए तैयार हैं. लंबे समय बाद कंपनी शो करा रही है. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है. वहां पर खतरनाक एक्शन देखने को मिल सकता है. कंपनी ने शो को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. तगड़े मुकाबले होंगे. ट्रिपल एच ने जरूर कोई सरप्राइज भी प्लान किया होगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस की वापसी

रोमन रेंस की वापसी2 / 6

Raw के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस की वापसी होगी. पिछले दो हफ्ते से वो शो में नज़र नहीं आए हैं. मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. रोमन आकर नाइट को संबोधित करेंगे. नाइट ने अभी तक उनके खिलाफ खूब जगह उगला है. नाइट ने दावा किया है कि वो रेंस के टाइटल का अंत करेंगे. अब देखना होगा कि रेंस इस हफ्ते नाइट को लेकर क्या कहेंगे. दोनों के बीच ब्रॉल भी हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन का मैच

लिव मॉर्गन का मैच3 / 6

रेंड ब्रांड के एपिसोड में लिव मॉर्गन और बैकी लिंच के बीच मैच होगा. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे मनी इन द बैंक में स्टेफनी वकेर के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. वैसे ये मुकाबला रद्द भी हो सकता है. वकेर दोनों के बीच हमला कर सकती है. इसके बा आगामी शो के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया जा सकता है. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं जताई जा रही हैं. (Photo: WWE.com)

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच4 / 6

रेड ब्रांड के एपिसोड में एक बड़ा टैग टीम मैच भी होने वाला है. राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज का मुकाबला लोला वाइस और सोल रुका के साथ होगा. इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. पिछले हफ्ते वाइस और रुका के ऊपर दोनों हील स्टार्स ने खतरनाक हमला किया था. अब देखना होगा कि दोनों बदला ले पाएंगी या नहीं. इस मैच में तगड़े एक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेंस टैग टीम मैच

मेंस टैग टीम मैच5 / 6

Raw के एपिसोड में पेंटा और जे'वॉन एवंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी के साथ होगा. ब्रेकर का पिछले हफ्ते खतरनाक रूप देखने को मिला था. वो अपने दुश्मनों के ऊपर लगातार स्पीयर से हमला कर रहे हैं. इस हफ्ते होने वाले टैग टीम मैच में तगड़ा एक्शन जरूर देखने को मिलेगा. एवंस के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. एवंस, पेंटा और ब्रेकर लैडर मैच का हिस्सा हैं. (Photo: WWE.com)

रे फीनिक्स का मैच

रे फीनिक्स का मैच6 / 6

रेड ब्रांड के शो में रे फीनिक्स और ईथन पेज की राइवलरी भी चल रही है. दोनों काफी तगड़े रेसलर हैं. दोनों हाइ-फ्लाईंग मूव्स लगाने में काफी माहिर हैं. फीनिक्स और पेज से एक अच्छे मैच की उम्मीद है. पेज इस मुकाबले में चीटिंग कर सकते हैं. वो अपनी चतुराई से मुकाबला जीत भी सकते हैं. हालांकि फीनिक्स को हरा पाना उनके लिए काफी कठिन काम होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन