IND vs PAK: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के ये 5 खिलाड़ी हैं हीरो, दुबे फाइनल में करते हैं रनों की बारिश

Asian Games 2026, IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करके 19 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के 5 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

Indian Cricket Team
1 / 6
टीम इंडिया ने स्टार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल मैच में किया कमाल (Pic Credit- PTI)

Asian Games 2026, IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 192 रन ही बना सकी. टीम इंडिया को 19 रनों से जीत दिलाने में 5 खिलाड़ियों ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 6

सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 28 गेंदों में 61 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. 217.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. अभिषेक ने टीम इंडिया को बहुत ही शानदार शुरुआत दिलाई थी. जिसके कारण ही पाकिस्तान गेंदबाज दबाव में आ गए थे.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 3 / 6

उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में बहुत ही कमाल की पारी खेली. तिलक वर्मा ने आखिरी के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की है. तिलक ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान तिलक ने 231.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 4 बेहद शानदार छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बना सकी. (Pic Credit- Screengrab) 

शिवम दुबे

शिवम दुबे 4 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस मुकाबले में भी कमाल की पारी खेली. दोनों टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की तरह दुबे ने इस मुकाबले में छोटी लेकिन अहम पारी खेली. दुबे ने 15 गेंदों में 27 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने 3 ओवरों में 33 रन देकर 2 बड़े अहम विकेट हासिल किए.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बल्लेबाजी में ज्यादा मौका नहीं मिला. जिसके कारण ही वो नाबाद 1 रन बना सके. गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. अक्षर ने इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज माज सदाकत और विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को पवेलियन भेजा. (Pic Credit- Screengrab) 

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 6 / 6

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका है. लेकिन गेंद के साथ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. सुंदर ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किया. सुंदर ने साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद को पवेलियन का रास्ता दिखाया.  (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन