अभिषेक शर्मा नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी का कटा पत्ता, 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने इस साल टी20 में खूब रन बनाए. सिक्स लगाने के मामले में भी इन्होंने दिग्गजों को पीछे छोड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों ने अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं.

Team India
1 / 6
2026 में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के? (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09 & abhisheksharma_4)

Most Sixes In 2026: मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो टी20 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खूब बवाल मचा रहे हैं. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाजों ने कहर ढाया हुआ है. वैभव के लिए तो ये साल अभी तक शानदार रहा है. ये खिलाड़ी छक्कों में ज्यादा डील करते हैं. इनकी पारी में चौके से ज्यादा सिक्स रहते हैं. हालांकि 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखी जाए तो उसमें वैभव को झटका लगा है. वो टॉप-5 से बाहर होकर 6वें नंबर पर खिसक गए हैं. यहां हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अगर वो क्रीज पर टिक गए तो फिर गेंदबाजों की खैर नहीं. हाल ही में एशियन गेम्स के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 सिक्स लगाए. अब वो 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. अभिषेक 44 मैचों में 104 सिक्स जड़ चुके हैं. हाल ही में उन्होंने 100 सिक्स लगाने का कारनामा किया था. (Image: Instagram/abhisheksharma_4)

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के खतरनाक खिलाड़ी फिन एलन हैं. उन्होंने भी टी20 में खतरनाक बल्लेबाजी की है. वो 53 मैचों में 101 छक्के लगा चुके हैं. उनके और अभिषेक के बीच अब पूरे साल आगे जाने की जंग जारी रहेगी. वैसे आंकड़े देखे जाएं तो एलन ने अभिषेक से ज्यादा मुकाबले खेले हैं. रनों के मामले में भी एलन काफी आगे हैं. वो अभी तक 1496 रन जड़ चुके हैं. (Image: Instagram/finnallen32)

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन4 / 6

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो भी गगनचुंबी सिक्स लगाने के लिए जाते हैं. 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वो तीसरे नंबर पर हैं. अभी तक 49 मैचों में वो 99 सिक्स मार चुके हैं. पूरन बहुत जल्द 100 का आंकड़ा पार कर लेंगे. वो हमेशा टी20 में लंबी पारियां खेलते हैं. उनका रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है. (Image: Instagram/nicholaspooran)

विज्ञापन

रयान रिकेल्टन

रयान रिकेल्टन5 / 6

साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने टी20 में अपनी बल्लेबाजी से इस साल सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने आईपीएल में भी बढ़िया बल्लेबाजी की है. वो लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. 2026 में अब तक वो 42 मैचों में 96 सिक्स लगा चुके हैं. उनका भी रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है. बहुत जल्द वो भी 100 का आंकड़ा पार कर लेंगे. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 123 रनों का रहा है. (Image: Instagram/ryanrickelton)

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श6 / 6

ऑस्ट्रेलिया के टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भी 2026 में अपने प्रदर्शन से खूब मेला लूटा है. उन्होंने कम टी20 मैच खेले हैं लेकिन खूब प्रभावित किया है. वो 37 मैचों में 95 सिक्स लगा चुके हैं. उनके नाम 1544 रन भी दर्ज हैं. मार्श ने अच्छे औसत से बल्लेबाजी की है. वो आगे जाकर अन्य बल्लेबाजों से आगे निकल सकते हैं. (Image: Instagram/mitchmarsh235)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन