WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के दोस्त पर 'जानलेवा' हमला, फेमस स्टार का टूटा सपना

इस हफ्ते के WWE SmackDown के शो का अंत हो गया है. एपिसोड में शानदार चीजें देखने को मिलीं. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी की खूब वाहवाही लूटी. स्टोरीलान्स को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

wwe
1 / 6
WWE SmackDown में हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE में मनी इन द बैंक का बिल्डअप चल रहा है. 10 अक्टूबर को इसका आयोजन होने वाला है. अब ज्यादा समय शो के प्रसारण में नहीं बचा हुआ है. SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड भी धमाकेदार रहा. वहां पर बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. मेंस और वुमेंस लैडर मैंच में एंट्री के लिए भी मुकाबले हुए. सभी स्टोरीलाइन को मजेदार ढंग से आगे बढ़ाया गया. मेन इवेंट में तीन बड़े स्टार्स ने तगड़ा मैच देकर सभी का दिल जीता. रैंडी ऑर्टन ने भी बहुत बवाल मचाया. उनकी वजह से कोडी रोड्स को तगड़ा झटका लगा है. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच2 / 6

टेटम पैक्सले, कैंडिस लेरे और टिफनी स्ट्रेटन के बीच वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच हुआ. इस मैच में तीनों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी की दिल जीता. अंतिम समय तक पता नहीं चला कि कौन मुकाबला जीतेगा. पैक्सले ने अपने तगड़े मूव्स से काफी प्रभावित किया. मैच का अंत गजब का रहा. पैक्सले ने लेरे को स्प्लैश लगाया. इसका फायदा टिफनी ने उठाया. उन्होंने पैक्सले को मूनसॉल्ट लगाकर साइड कर दिया. उन्होंने लेरे को पिन किया और मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच3 / 6

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रिकी सेंट्स, आइवार और एरिक का मुकाबला रे फीनिक्स, एक्सिओम और नाथन फ्रेजर के साथ हुआ. इस मैच में सभी ने तगड़ा एक्शन दिखाया. फीनिक्स, एक्सिओम और फ्रेजर ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. मैच के अंत में सेंट्स ने फीनिक्स को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. वैसे इस मैच में बेबीफेस टीम का हारना काफी चौंकाने वाली बात रही. (Photo: WWE.com)

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन का सैगमेंट4 / 6

सैमी ज़ेन ने फैंस से उन्हें सम्मान देने की बात कही. उन्होंने खुद की तारीफ भी की. इसके बाद जे'वॉन एवंस ने एंंट्री की. एवंस ने साफ कर दिया कि वो मिस्टर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतेंगे. उन्होंने कहा कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे. पेंटा ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वो ब्रीफकेस जीतेंगे. पेंटा ने बताया कि वो रोमन या सैमी किसी के ऊपर भी कैश-इन कर सकते हैं. ट्रिक विलियम्स ने भी अपनी जीत का दावा किया. सैमी ने सभी को चेतावनी दी. इसके बाद स्टेज पर बैलर ने रोमन के दोस्त सैमी पर अटैक किया. गुंथर वहां पर आए. उन्होंने दोनों को क्लोथलाइन दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जूलिया का मैच

जूलिया का मैच5 / 6

जूलिया का मुकाबला ब्लैक मोनरो के साथ हुआ. दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया. इनकी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. दोनों के बीच मैच भी बुक किया गया था. मुकाबले हो नहीं पाए थे. इस बार तगड़ा मुकाबला हुआ. मोनरो ने चीटिंग की कोशिश की. अंत में उन्होंने जूलिया को टर्नबकल पर पटक दिया. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. उन्होंने जूलिया को पिन किया और मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)

मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच6 / 6

कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और जॉनी गार्गानो के बीच मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच हुआ. तीनों ने मुकाबला जीतने का पूरा प्रयास किया. किसी को सफलता नहीं मिली. कोडी मैच जीतने वाले थे लेकिन अचानक रैंडी ऑर्टन ने आकर रेफरी को बाहर खींच दिया. रिंग के बाहर कोडी और रैंडी के बीच ब्रॉल हुआ. कोडी के ऊपर जॉनी ने हमला किया. रिंग के अंदर केविन ने गार्गान को फिनिशिंग मूव लगाकर पिन किया. कोडी रिंग से अंदर केविन के ऊपर हमला करने के लिए गए लेकिन रैंडी ने उनका पांव पकड़ लिया. इस तरह केविन को जीत मिल गई. कोडी का लैडर मैच में जाने का सपना टूट गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन