फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, Video देख हर कोई कर रहा शख्स की तारीफ

अहमद रागाब ने घटना के बाद बताया कि पूरा घटनाक्रम इतना अचानक हुआ कि उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिला. जैसे ही उन्होंने बच्चे को गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़ लगा दी.

IMAGE.jpg (23)

वीडियो में कुछ लोग युवक और बच्चे के आसपास जमा होते नजर आ रहे हैं. (Photo: X/ @Rulaelhalabi)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बालकनी से फिसलकर गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए शख्स किसी फरिश्ते की तरहे मासूम को कैच कर लेता है. वीडियो मिस्र के गीजा का बताया जा रहा है, जहां एक युवक की सूझबूझ और फुर्ती ने पांच साल के बच्चे की जान बचा ली. दूसरी मंजिल की बालकनी से अचानक नीचे गिर रहे मासूम को युवक ने समय रहते कैच कर लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो गीजा के अर्द अल-लिवा इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अहमद रागाब नाम का युवक एक दुकान के पास मौजूद था. तभी उसे आसपास से लोगों के चिल्लाने और बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज की दिशा में देखने पर अहमद को इमारत की दूसरी मंजिल से एक बच्चा नीचे गिरता दिखाई दिया. बच्चे को हवा में गिरता देखकर अहमद ने एक पल भी गंवाए बिना उसकी तरफ दौड़ लगा दी. समय रहते अहमद ने बच्चे को कैच कर लिया और मासूम की जान बच गई.

विज्ञापन

गिरने से पहले तार से टकराया बच्चा

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीचे गिरते समय बच्चा बिजली के तारों से टकराया था. इस वजह से बच्चे के गिरने की रिफ्तार कुछ कम हुई और अहमद को समय रहते उसे कैच करने का मौका मिल गया. अहमद ने जमीन से टक्कर होने से ठीक पहले हाथ बढ़ाकर बच्चे को पकड़ लिया. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे को संभाला. वीडियो में कुछ लोग युवक और बच्चे के आसपास जमा होते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अहमद रागाब ने घटना के बाद बताया कि पूरा घटनाक्रम इतना अचानक हुआ कि उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिला. जैसे ही उन्होंने बच्चे को गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़ लगा दी. उनके मुताबिक, उस वक्त उनका पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि बच्चा जमीन से न टकराए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ