WWE के 5 बड़े रेसलर्स जो जवानी में ही छोड़ गए दुनिया, आज भी याद करते हैं फैंस

WWE सहित रेसलिंग अन्य कंपनियों में रेसलर्स ने अपने काम से खूब नाम कमाया है. कुछ फेमस स्टार्स भी हैं जिनकी मौत समय से पहले हो गई. इनके जाने से रेसलिंग जगत में एकदम सन्नाटा छा गया था.

WWE
1 / 6
इन स्टार्स ने फैंस को दिया झटका (Photo: X/Triple H)

WWE: प्रोफेशनल रेसलिंग को अब पूरी दुनिया में देखा जाता है. WWE का नाम इसमें मुख्य रूप से सबसे ऊपर है. विंस मैकमैहन ने इस कंपनी को ऊपर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्हें खूब चुनौतियों का सामना करना पड़ा. WWE में कई दिग्गजों ने काम किया. कुछ हॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके हैं. कई ऐसे रेसलर्स भी हैं जिनका करियर तगड़ा हो सकता था लेकिन कम उम्र में ही उनका निधन हो गया. इन स्टार्स को आज भी फैंस याद करते हैं. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिनके कम उम्र में निधन से पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया.

विज्ञापन

पैक

पैक2 / 6

हाल ही में पूर्व WWE रेसलर बेंजामिन सैटर्ली उर्फ पैक का निधन हो गया था. 40 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. वो AEW का हिस्सा थे. 2019 तक उन्होंने WWE में भी अपने काम से सभी का दिल जीता था. उनके निधन की खबर सुनकर WWE स्टार्स भी मायूस हो गए थे. खुद ट्रिपल एच ने उनके लिए संवेदना प्रकट की थी. पैक ने अपने एक्शन से हमेशा वाहवाही लूटी थी. उनका कम उम्र में चले जाना बहुत बड़ी क्षति है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रे वायट

ब्रे वायट3 / 6

ब्रे वायट को आज भी सभी याद करते हैं. रेसलर्स भी रिंग में उन्हें अपने अंदाज में ट्रिब्यूट देते हैं. अगस्त 2023 में वायट 36 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए थे. उन्होंने अपने अलग-अलग कैरेक्टर्स में फैंस का खूब मनोरंजन किया. वायट का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. उनके जाने से WWE को भी बड़ा झटका लगा था. WWE द्वारा हमेशा उन्हें सम्मान दिया जाता है. (Photo: WWE.com)

उमागा

उमागा4 / 6

उमागा ने भी काफी कम उम्र में रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया था. उनका शरीर बहुत तगड़ा था. WWE में उन्होंने कई मजेदार स्टोरीलाइन्स पर काम किया है. उनकी स्किल कमाल की थी. सोलो सिकोआ उनके मूव्स का इस्तेमाल अभी भी करते हैं.  4 दिसंबर, 2009 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी. 36 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एडी गुरेरो

एडी गुरेरो5 / 6

एडी गुरेरो का नाम आज भी चर्चा में रहता है. WWE में उन्होंने कई मजेदार स्टोरीलाइन्स पर काम किया था. गुरेरो आज भी रिंग में रेसलर्स द्वारा ट्रिब्यूट दिया जाता है. गुरेरो का  13 नवंबर, 2005 को हुआ था. वो अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. 38 साल की उम्र में उनके  जाने से पूरी दुनिया चौंक गए थी. गुरेरो ने काफी कम समय में रिंग में अपने तगड़े एक्शन से सभी को प्रभावित किया था. (Photo: WWE.com)

क्रिस बेनोईट

क्रिस बेनोईट6 / 6

क्रिस बेनोईट ने भी अपनी स्किल से सभी को प्रभावित किया था. हालांकि वो बहुत जल्दी दुनिया को छोड़कर चले गए थे. बेनोईट का करियर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो सकता था. उन्होंने अपनी काबिलियत भी दिखाई. जून, 2007 में बेनोईट ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी. बाद में उन्होंने खुद भी आत्महत्या कर दी दी. 40 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन