नवरात्रि के लिए लेनी हैं चूड़ियां तो इन 7 Latest Bangle Designs पर डाल लीजिए नजर, हर लुक बन जाएगा खास
Latest Bangle Designs: चूड़ियां किसी भी सिंपल आउटफिट को एन्हैंस कर देती हैं. ऐसे में यहां ऐसे कुछ ट्रेंडी बैंगल डिजाइन्स दिए गए हैं जिन्हें आप खरीद सकती हैं. ये आपके नवरात्रि लुक को कॉम्प्लिमेंट करेंगे.

Trendy Bangle Designs: नवरात्रि में गरबा-डांडिया खेलने के लिए जाते हुए तैयार होकर जाना बेहद अच्छा लगता है. वहीं, त्योहारों में सजने-संवरने का अपना ही अलग मजा है. ऐसे में लुक को कंप्लीट करने के लिए चूड़ियां भी खरीदी जाती हैं. अगर आप चूड़ियां लेने का सोच रही हैं तो यहां आपके लिए कुछ लेटेस्ट चूड़ी डिजाइन (Latest Bangle Designs) दिए गए हैं. इन अलग-अलग बैंगल्स को अलग-अलग आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है. यहां देखिए 7 बेहद ही ट्रेंडी बैंगल्स डिजाइन.
जैली बैंगल्स
2 / 8जैली बैंगल्स आजकल खूब ट्रेंडी और फैशन में हैं. इन बैंगल्स को अपने किसी भी सिंपल आउटफिट को एन्हैंस करने के लिए खरीदा जा सकता है. ये अलग-अलग रंगों में आसानी से मिल जाती हैं. Image Credits - Pexels
घुंघरू वाली चूड़ियां
3 / 8घुंघरू वाली 1-2 चूड़ियां भी अगर सिंपल चूड़ियों के साथ स्टाइल करके पहनी जाए तो पूरे हाथ की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं. कांच की चूड़ियों के साथ मेटल की घुंघरू वाली चूड़ियों को स्टाइल किया जा सकता है. Image Credits - AI
सिल्वर मेटल बैंगल्स
4 / 8सिल्वर मेटल चूड़ियां कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होती हैं. ये चूड़ियां देखने में तो सुंदर लगती ही हैं, साथ ही इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ खासतौर से अच्छी लगती हैं. Image Credits - Pexels
गोल्डन मेटल बैंगल्स
5 / 8सिल्वर मेटल की चूड़ियों की तरह ही गोल्डन मेटल चूड़ियां हर स्टाइल के कपड़ों के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं. इन गोल्डन बैंगल्स को ब्लैक या रेड आउटफिट्स के साथ जरूर स्टाइल करें. Image Credits - Pexels
वुडेन बैंगल्स
6 / 8वुडेन बैंगल्स भी आजकल खासा ट्रेंड में हैं. साइज में ये बैंगल्स थोड़ी बड़ी होती हैं यानी ओवरसाइज्ड होती हैं लेकिन देखने में बेहद एलिगेंट लगती हैं. Image Credits - Pexels
थ्रेड वर्क चूड़ियां
7 / 8एथनिक आउटफिट्स के साथ थ्रेड वर्क की चूड़ियां भी बेहद अच्छी लगती हैं. एथनिक आउटफिट्स के साथ आप रंग-बिरंगी थ्रेड वर्क की चूड़ियों को स्टाइल करेंगी तो बेहद स्टाइलिश नजर आएंगी. Image Credits - Pexels
लटकन वाली चूड़ियां
8 / 8ये चूड़ियां भी किसी सिंपल आउटफिट का लुक पूरा बदल देती हैं. खासकर डार्क कलर के सूट या लंहगा-चोली पर गोल्डन लटकन वाली चूड़ियां खरीदी जाती हैं. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - नवरात्रि में गरबा-डांडिया खेलने जा रही हैं तो सेलेब्स के इन 5 लुक्स को कर सकती हैं रिक्रिएट, लगेंगी बेहद स्टाइलिश



















