पैरों की सूजन किस बीमारी का संकेत देती है?

Swollen Feet Causes: ऐसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनमें पैरों में सूजन हो जाती है और इन दिक्कतों को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए पैरों में सूजन होना किस बीमारी का संकेत हो सकता है.

Swollen Feet causes
1 / 7
Swollen Feet causes

Per Me Sujan Ka Karan: पैर किसी चीज से टकरा जाए या पैरों पर चोट लग जाए तो सूजन हो सकती है. लेकिन, अगर किसी तरह की बाहरी चोट ना लगी हो और फिर भी पैरों में सूजन नजर आने लगे तो यह किसी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसी कुछ बीमारियां हैं जिनमें पैरों में सूजन (Swollen Feet) नजर आने लगती है. ऐसे में यहां जानिए अचानक से पैरों में सूजन हो जाना किस बीमारी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

वीनस इनसफिशिएंसी या नसों का डैमेज होना

वीनस इनसफिशिएंसी या नसों का डैमेज होना 2 / 7

पैरों की नसें डैमेज हो जाने पर सूजन नजर आ सकती है. मेडिकल भाषा में इसे वीनस इनसफिशिएंसी कहते हैं. ज्यादा दिनों तक यह दिक्कत बनी रहे तो पैरों की नसें काम करना बंद कर देती हैं.

विज्ञापन

नसों का ब्लॉक हो जाना

नसों का ब्लॉक हो जाना 3 / 7

पैरों की नसों का ब्लॉक हो जाना या ब्लड क्लोटिंग होना पैरों में सूजन का कारण हो सकता है. इसमें सूजन के साथ ही पैरों में दर्द महसूस होने लगता है.

दिल की दिक्कतों में पैर सूजना

दिल की दिक्कतों में पैर सूजना 4 / 7

पैरों की सूजन दिल की दिक्कत का लक्षण हो सकती है. दिल अगर ठीक तरह से खून को पंप नहीं कर पाता है तो इससे खून पैरों तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचता है जिससे पैर सूजन सकते हैं. अगर पैरों की सूजन के साथ ही सीने में दर्द और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होती हैं तो यह दिल की दिक्कत के चलते हो सकता है.

विज्ञापन

लिवर या किडनी की समस्या

लिवर या किडनी की समस्या 5 / 7

लिवर और किडनी की दिक्कत होने पर शरीर में एक्सेस फ्लुइड की मात्रा बढ़ने लगती है. इससे पैरों में, पेट में और आंखों के आस-पास सूजन नजर आने लगती है. पैरों की सूजन के साथ ही शरीर में कमजोरी और पीलापन नजर आ सकता है.

प्रेग्नेंसी में पैरों का सूजन

प्रेग्नेंसी में पैरों का सूजन 6 / 7

महिला अगर मां बनने वाली हो तो उसे पैरों में सूजन नजर आ सकती है. लेकिन, अगर प्रेग्नेंसी में पैरों में जरूरत से ज्यादा सूजन नजर आने लगे तो इस दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

विज्ञापन

पैरों में सूजन होने पर क्या करें

पैरों में सूजन होने पर क्या करें 7 / 7

अगर पैरों में सूजन हो गई है और शरीर पर कोई और लक्षण भी नजर आ रहे हैं तो इस सूजन को इग्नोर ना करें बल्कि डॉक्टर से संपर्क करें. जांच करके समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन