पेशाब करते हुए जलन, दर्द और खुजली मूत्राशय के कैंसर का हो सकता है लक्षण, जानिए Bladder Cancer Symptoms कैसे पहचानें

Bladder Cancer Symptoms: पेशाब से जुड़ी दिक्कतें ब्लैडर कैंसर का लक्षण हो सकती हैं. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए कैसे नजर आते हैं मूत्राशय के कैंसर के लक्षण.

Bladder Cancer
1 / 7
Bladder Cancer Signs: कैसे दिखते हैं मूत्राशय के कैंसर के लक्षण, जानिए यहां. AI Generted Image

Bladder Cancer Symptoms And Signs: मूत्राशय के किसी भी हिस्से में होने वाले कैंसर को ब्लैडर कैंसर या मूत्राशय का कैंसर कहते हैं. ब्लैडर के जिस भी हिस्से में कैंसर होता है उसपर निर्भर करता है कि कैंसर किस प्रकार का है. मूत्राशय शरीर का वो अंग है जिसमें पेशाब इकट्ठा होता है और रहता है. ऐसे में मूत्राशय के कैंसर में इसके ज्यादातर लक्षण (Bladder Cancer Ke Lakshan) पेशाब से जुड़े होते हैं. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए मूत्राशय के कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं

विज्ञापन

पेशाब करते हुए जलन होना

पेशाब करते हुए जलन होना 2 / 7

मूत्राशय के कैंसर में पेशाब करते हुए जलन महसूस होती है. जलन के अलावा, दर्द होता है और पेशाब करते समय खुजली महसूस होती है. Image Credits - magnific

विज्ञापन

बार-बार इंफेक्शंस

बार-बार इंफेक्शंस 3 / 7

बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस का होना ब्लैडर कैंसर का लक्षण हो सकता है. ब्लैडर कैंसर में पेशाब से जुड़े इंफेक्शंस अक्सर ही हो जाते हैं. Image Credits - magnific

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना 4 / 7

मूत्राशय के कैंसर में दिन में कई बार या कहें बार-बार पेशाब आता रहता है. इसके अलावा, एकदम से पेशाब करने की इच्छा होती है और पेशाब कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है. Image Credits - magnific

विज्ञापन

भूख महसूस ना होना

भूख महसूस ना होना 5 / 7

मूत्राशय के कैंसर में व्यक्ति की भूख मर सी जाती है. भूख नहीं लगती है और बिना किसी कारण के वजन कम होना शुरू हो जाता है. Image Credits - Pexels

कमर और पेट में दर्द

कमर और पेट में दर्द 6 / 7

ब्लैडर कैंसर में मरीज को पेट के निचले हिस्से में और कमर में दर्द महसूस हो सकता है. ब्लैडर के आस-पास दर्द होता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

हड्डियों में दर्द होना

हड्डियों में दर्द होना 7 / 7

हड्डियों में दर्द महसूस होता है, हड्डियों कमजोर होने लगती हैं, हर समय थकान महसूस होती है और हर समय बीमार महसूस होने लगता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - हेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन