शुगर घटाने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम
Sugar Control Tips: आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से शुगर का लेवल कंट्रोल किया जा सकता है. आप डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी के बताए टिप्स को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं, यकीनन कुछ ही दिनों में आपको फायदे देखने को मिल सकते हैं.

आजकल डायबिटीज और बढ़ी हुई ब्लड शुगर की समस्या हर उम्र के लोगों में देखी जा रही है. इसका कोई एक कारण नहीं है, क्योंकि खानपान में बदलाव, एक्सरसाइज न करना, नींद कम आना या फिर बढ़ा हुआ वजन भी जिम्मेदार हो सकते हैं. हालांकि, शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आपको डायबिटीज है तो अपनी दवा खुद से बंद या कम न करें. सही ट्रीटमेंट लेकर डायबिटीज के टाइप और दूसरी हेल्थ के जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. इसके लेकर एमबीबीएस डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी का कहना है कि बिना दवा के भी शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.
इसबगोल का सेवन करना
2 / 6एक्सपर्ट का कहना है कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल बहुत ही मददगार है. आप डिनर करने से आधे घंटे पहले गुनगुने पानी में इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं. इससे आपको बहुत ही आराम मिलेगा और शुगर कंट्रोल रहेगी. इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक युवा को भी बना रहा शिकार! बचने के लिए आज से ही अपनाएं ये टिप्स
डिनर जल्दी और लाइट होना
3 / 6डिनर जल्दी करना बेहतर है और ज्यादा तला या हैवी खाने से नुकसान हो सकता है. आप डिनर में दाल या फिर सब्जियां शामिल कर सकते हैं. कम मसाले का खाना ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है. बाकी रोटी और चावल की मात्रा कम रखें, ताकि सोने में किसी भी तरह की परेशानी न हो.
डिनर के बाद वॉक करना
4 / 6खाना खाने के बाद लगभग आधा घंटा वॉक करने के लिए जाएं. आप धीरे-धीरे चलें और लंबा जाएं. इससे आपको बहुत ही फायदा मिल सकता है और शुगर का लेवल भी कंट्रोल रहेगा. बाकी एक बार इस एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर से बात करें.
दालचीनी का पानी
5 / 6रात को सोने से पहले एक कप या फिर गिलास दालचीनी का पानी पिएं. अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं आया तो अदरक और हल्दी का काढ़ा अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ पेट की चर्बी घटेगी, बल्कि शुगर के लेवल में भी फायदा होगा.
रात को सोने का समय तय करना
6 / 6रात को लगभग 11 बजे तक सो जाएं और 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें. इससे न सिर्फ आपको फायदा होगा, बल्कि शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा. आप नियमित रूप से यह रूटीन अपनाएं और अपनी हेल्थ में फर्क खुद महसूस करें. इसे भी पढ़ें- हाथ से खाना सिर्फ परंपरा नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद! गुरुदेव श्री-श्री रवि शंकर जी ने बताया Image Credits - Pexels and freepiks Source- Dr shalini singh salunke



















