किन 5 गलतियों की वजह से बढ़ सकता है किडनी खराब होने का खतरा? एक्सपर्ट ने तुरंत ध्यान देने की दी सलाह
अगर आपको कोई बीमारी नहीं है और किडनी खराब होने की शुरुआत हो चुकी है तो एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी का कहना है कि अपने रूटीन में शामिल इन आदतों पर जरूर ध्यान दें, ताकि किडनी पर असर कम हो सके.

एंटीबायोटिक दवा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल
2 / 6सर्दी-जुकाम, गले में दर्द या मामूली संक्रमण होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना सही नहीं है. कुछ एंटीबायोटिक्स किडनी पर असर डाल सकती हैं और खतरा खासकर उन लोगों में अधिक हो सकता है जिन्हें पहले से किडनी की बीमारी है या जो दूसरी ऐसी दवाएं ले रहे हैं.
एसिडिटी की दवा खाना
3 / 6सीने में जलन या एसिडिटी होने पर लोग अक्सर खुद से दवा लेना शुरू कर देते हैं. लेकिन लंबे समय तक या बिना जरूरत इस्तेमाल करना किडनी को इफेक्ट कर सकता है. इसलिए हर किसी को एसिडिटी की दवा नहीं खाना चाहिए. किडनी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं.
शरीर में पानी की कमी को नजरअंदाज करना
4 / 6डिहाइड्रेशन, खासकर उल्टी या दस्त जैसी स्थिति में, शरीर में ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर को इफेक्ट कर सकता है. ऐसे समय में कुछ दवाओं का इस्तेमाल किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
पेट में दर्द की दवा खाना
5 / 6पेट में दर्द की दवा खाना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप बिना ज्यादा जरूरत के दवा खा रहे हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के खाना सही नहीं है. आप पेट में दर्द की कोई भी दवा न खाएं और किडनी को नुकसान होने से बचाएं.
जरूरत से ज्यादा नमक खाना
6 / 6बहुत ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और हाई बीपी किडनी पर असर डालती है. इसलिए आपको अपने आहार से नमक की मात्रा कम करनी चाहिए. इस दौरान आप हल्का खाना खाएं और खाने में कम लाल मिर्च का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- सुबह जमीन पर पैर रखते ही एड़ी में चुभता है कांटा? जानिए यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और कैसे मिलेगी राहत



















