World Heart Day 2026: वॉक से स्विमिंग तक, दिल के लिए फायदेमंद हैं ये 5 एक्सरसाइज

World Heart Day 2026: हार्ट डे के मौके पर हम आपको दिल को हेल्दी रखने वाले कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, ये एक्सरसाइज न सिर्फ दिल को हेल्दी रखने का काम करेंगी, बल्कि आपकी हेल्थ को दोगुना फायदा भी देंगी.

World Heart Day 2026
1 / 7
दिल के लिए फायदेमंद हैं ये 5 एक्सरसाइज. Image Credit- AI

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ डाइट पर ध्यान देना काफी नहीं है. रोजाना एक्सरसाइज करने की भी जरूरत होती है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, एक हेल्दी इंसान को हफ्ते में कम से कम 150 से 300 मिनट की एक्टिविटी करनी चाहिए. इसके साथ सप्ताह में कम से कम दो दिन अपने मसल्स पर काम करना चाहिए. ऐसे में अगर आप अपने रूटीन में ऐसी एक्सरसाइज शामिल करना चाहते हैं जो दिल की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि ये एक्सरसाइज  कौन-सी हैं, जिन्हें करने से फायदा हो सकता है.  

विज्ञापन

तेज वॉक करना 

तेज वॉक करना 2 / 7

वॉक सबसे आसान और कम खर्च वाली एक्सरसाइज में से एक है. खासकर जो लोग लंबे समय से बिजी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, उनके लिए तेज चलना शुरुआत के लिए अच्छा हो सकता है. रोजाना लगभग 30 मिनट चलना या हफ्ते में 5 दिन करने से फायदा हो सकता है. इसे भी पढ़ें-  नसों में प्लाक बनने से पहले ही संभल जाएं! दिल को अटैक से बचाने के लिए रोज करें ये काम

विज्ञापन

स्विमिंग

स्विमिंग3 / 7

स्विमिंग करने से पूरा शरीर एक्टिव होता है. इसमें हाथ-पैर और शरीर के कई बड़े मसल्स काम करते हैं, जिससे दिल बेहतर तरीके से काम करता है. ध्यान रखें कि यह एक वक्त तक करनी चाहिए, जिससे फायदा हो कोई नुकसान नहीं.

साइकिलिंग

साइकिलिंग4 / 7

साइकिलिंग को घर के बाहर या मशीन की मदद आसानी से किया जा सकता है. यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे नियमित रूप से करने से दिल मजबूत होता है. इसके अलावा, WHO भी नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

जॉगिंग या रनिंग

जॉगिंग या रनिंग5 / 7

अगर आपकी फिटनेस अच्छी है तो जॉगिंग या रनिंग भी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि, शुरुआत में करके सीधे तेज रनिंग शुरू करने के बजाय तेज चलना या जॉगिंग करनी चाहिए. इससे दिल का दौरान तेज होता है और हेल्थ को फायदा मिलता है.

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग6 / 7

दिल की सेहत के लिए सिर्फ कार्डियो ही नहीं बल्कि यह एक्सरसाइज भी जरूरी है. इसमें वजन का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. इसलिए कुछ लोगों के लिए यह मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

कितनी एक्सरसाइज करें?

कितनी एक्सरसाइज करें?7 / 7

अगर आप अभी एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं तो कम समय से शुरुआत करके धीरे-धीरे वक्त बढ़ाएं. अगर आपको पहले से दिल की बीमारी, चेस्ट पैन, सांस फूलने की समस्या या कोई दूसरी बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह जरूरी लें. इसे भी पढ़ें- बिना शराब पिए भी चढ़ रहा है नशा? जानिए क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम, जब आंतें खुद बनाने लगती हैं अल्कोहल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source- WHO, NCBI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन