हार्ट अटैक युवाओं को भी बना रहा शिकार! बचने के लिए आज से ही अपनाएं ये टिप्स
हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है, जिसका डर अब सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं, बल्कि कम उम्र के युवाओं में भी तेजी फैल रहा है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में Harvards द्वारा बताए गए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानें, जिन्हें नियमित रूप से फॉलो करने पर आप हार्ट अटैक के खतरे को काफी हदतक कम कर सकते हैं.

हार्ट अटैक कोई मामूली हेल्थ समस्या नहीं है, बल्कि ये इतनी खतरनाक होती है कि व्यक्ति को मौत की नींद सुला दें अगर उसे वक्त पर इलाज न मिले. कुछ सालों पहले तक हार्ट अटैक का खतरा सिर्फ बुजुर्गों में बना रहता था, लेकिन अब इसका खतरा युवाओं में भी बरकरार है. हालांकि, अगर सही टिप्स को अपनी डेली-रूटीन का हिस्सा बनाया जाए, तो हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है.
2 / 8हार्ट अटैक कोई मामूली हेल्थ समस्या नहीं है, बल्कि ये इतनी खतरनाक होती है कि व्यक्ति को मौत की नींद सुला दें अगर उसे वक्त पर इलाज न मिले. कुछ सालों पहले तक हार्ट अटैक का खतरा सिर्फ बुजुर्गों में बना रहता था, लेकिन अब इसका खतरा युवाओं में भी बरकरार है. हालांकि, अगर सही टिप्स को अपनी डेली-रूटीन का हिस्सा बनाया जाए, तो हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है.
हर साल मनाया जाता है वर्ल्ड हार्ट डे
3 / 8हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करना और हृदय रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना है. खराब लाइफस्टाइल के कारण दिल की सेहत पर असर पड़ता है, जिस कारण व्यक्ति बीमार रहने लगता है और कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है.
हार्ट अटैक की मुख्य वजहें
4 / 8हार्ट अटैक भले ही अचानक से कभी भी आ सकता है, लेकिन हालात एकदम से नहीं बनते, बल्कि व्यक्ति की ही कुछ आदतों और समस्याओं के कारण हार्ट अटैक की स्थिति बनती है. इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना और गुड कोलेस्ट्रॉल का काम होना, बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, परिवार में पहले किसो को दिल से जुड़ी बीमारी हो, धूम्रपान, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी की कमी.
अच्छी डाइट लें
5 / 8हार्ट अटैक खतरे को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट का शामिल करें, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी हो. Harvard Health Publishing के अनुसार, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, कम फैट वाले डेयरी उत्पाद, फलियां, नट्स, बीज, जैतून का तेल और ओमेगा-3 जैसी डाइट को शामिल करें.
पूरी नींद लें
6 / 8हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी और पूरी नींद लेने की आदत डालें. अक्सर लोग रातभर जागते हैं और 4-5 घंटे की नींद लेकर सुबह अपने कामों में लग जाते हैं. हालांकि, जरूरी है कि शरीर की जरूरत के हिसाब से 6-7 घंटे की पूरी नींद लें और जल्दी सोने की आदत डालें.
धूम्रपान की आदत
7 / 8अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आप में भी हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा हो सकता है. अच्छी और लंबी लाइफ के लिए जरूरी है कि आप धूम्रपान की आदत को छोड़े. धूम्रपान सिर्फ हार्ट अटैक ही नहीं, फेफड़ों के कैंसर का भी कारण बन सकता है.
तनाव पर काबू पाएं
8 / 8हार्ट अटैक के पीछे एक बड़ा कारण तनाव भी हो सकता है. स्ट्रेस कम करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जो हार्ट अटैक का एक रिस्क फैक्टर है. स्ट्रेस कम करने के तरीकों में गहरी सांस लेना, माइंडफुलनेस मेडिटेशन, गाइडेड इमेजरी, योग और ताई ची शामिल हैं. अगर लाइफस्टाइल में बदलाव से आपका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट अटैक के दूसरे रिस्क फैक्टर ठीक से कंट्रोल नहीं हो पाते हैं, तो आपके डॉक्टर ऐसी दवाएं द्वारा दी गई दवाओं का नियमित सेवन करें. (Images: Pexels/AI) यह भी पढ़ें: दिल की धमनियों में कैसे जम जाता है प्लाक, जानिए कैसे पहचानें आर्टरी ब्लॉकेज के लक्षण, किन लोगों है ज्यादा खतरा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source: Harvard Health Publishing