फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानिए किन आदतों में करें बदलाव

Fatty Liver Kaise Theek Karen: अगर आपका लिवर फैटी हो गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि अगर कुछ आदतों में बदलाव किया जाए तो फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है.

Fatty Liver Kaise Theek Karen
1 / 6
रोजाना करी पत्ता, सफेद तिल, मेथी दाना या ब्लैक कॉफी आदि का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. Image Credit- Freepik

आजकल खराब खानपान, बढ़ता वजन और कम चलना-फिरना जैसी वजहों से फैटी लिवर की समस्या आम होती जा रही है. इसमें लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. शुरुआती दौर में लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके लिवर में जमा फैट को कम किया जा सकता है.  डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि रोजाना करी पत्ता, सफेद तिल, मेथी दाना या ब्लैक कॉफी आदि का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है.  

विज्ञापन

फैटी लिवर होने करी पत्ता खाएं

फैटी लिवर होने करी पत्ता खाएं 2 / 6

अगर आपका लिवर फैटी है तो आप 8 से 10 करी पत्ता खा सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पौधों से मिलने वाले यौगिक होते हैं, जो चर्बी को कम करने का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें- फ्लुएंजा H1N1 को मौसमी फ्लू समझने की ना करें भूल, ये 8 लक्षण नजर आएं तो करें डॉक्टर से संपर्क

विज्ञापन

तिल का सेवन करना

तिल का सेवन करना  3 / 6

आप फैटी लिवर में तिल का सेवन कर सकते हैं, जिसे रोज 1 चम्मच खाने से फायदा मिल सकता है. तिल में हेल्दी फैट और फाइबर पाए जाते हैं, लेकिन इसे फैटी लिवर का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. बाकी चीजों पर भी ध्यान देना बेस्ट हो सकता है.

मेथी दाना खाना

मेथी दाना खाना4 / 6

मेथी दाने में फाइबर और कई पौधों से मिलने वाले तत्व पाए जाते हैं. इसे संतुलित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. हालांकि, मेथी दाना खाने या उसका पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो जाता है. बाकी हेल्थ के जुड़ी परेशानियों में भी आपको काफी आराम मिल सकता है.

विज्ञापन

ब्लैक कॉफी का सेवन करना

ब्लैक कॉफी का सेवन करना 5 / 6

बिना दूध वाली कॉफी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है. यह शुरुआती दौर वाला लिवर कम कर सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप बिना चीनी वाली कॉफी का सेवन करें. रोज एक चम्मच पानी में डालकर पीना अच्छा हो सकता है.

कुलथी दाल

कुलथी दाल  6 / 6

इस दाल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि कुलथी दाल पेट और चर्बी को घटाने का काम करती है. इसमें मौजूद हाई प्रोटीन, हाई फाइबर, विटामिन सी, फास्फोरस और आयरन से भरपूर होती है. इसे भी पढ़ें- नाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन