Headache Causes: बार-बार क्यों दुखता है सिर? पानी की कमी और तनाव के अलावा ये गलतियां भी हैं जिम्मेदार

सिर में दर्द रहने की समस्या हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकती है, लेकिन अगर आपको रोजाना इसका सामना करना पड़ रहा है तो डॉक्टर शालिनी सिंह सुलांके की बताई बातों पर जरूर ध्यान दें और हर रोज सिर दर्द की दवा खाने से बचना चाहिए.

Headache Causes and reasons
1 / 6
अगर सिर दर्द बार-बार हो रहा है या इसकी वजह समझ नहीं आ रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. Image Credit- Magnific

सिर दर्द एक आम समस्या है जो कभी थकान तो कभी स्ट्रेस या नींद पूरी न होने की वजह से हो सकती है. कई बार मौसम में बदलाव, शरीर में पानी की कमी या लंबे समय तक स्क्रीन देखने से भी सिर में दर्द होने लगता है. हालांकि, अगर सिर दर्द बार-बार हो रहा है या इसकी वजह समझ नहीं आ रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. साथ ही, कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर शालिनी सिंह सुलांके ने कुछ गलतियां बताई हैं जिनपर आपको ध्यान देना चाहिए.  

विज्ञापन

पानी की कमी

पानी की कमी 2 / 6

पानी की कमी से सिर्फ मुंह ही नहीं सूखता, बल्कि सिर में भी दर्द रहता है. कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिसका एक लक्षण सिर दर्द भी है. खासकर गर्म मौसम में या ज्यादा पसीना निकलने के बाद शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है और सिर दर्द होने लगता है. इसे भी पढ़ें- 3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक

विज्ञापन

गैस और एसिडिटी होना

गैस और एसिडिटी होना 3 / 6

अगर आपको गैस की समस्या है तो सिर में दर्द रहने की परेशानी बढ़ सकती है. इससे न सिर्फ मन अजीब रहता है, बल्कि कुछ भी खाने का मन नहीं करता. आप गैस की समस्या पर ध्यान दें, ताकि सिर में दर्द को आसानी से ठीक किया जा सके. बिना कारण जानें सिर दर्द की दवा खाना नुकसानदायक हो सकता है.

माइग्रेन या सर्वाइकल होना

माइग्रेन या सर्वाइकल होना 4 / 6

अगर सिर दर्द के साथ रोशनी या तेज आवाज से परेशानी, जी मिचलाना या उल्टी जैसी समस्या भी होती है तो यह माइग्रेन से जुड़ा हो सकता है. वहीं, सर्वाइकल का दर्द अक्सर सिर के एक हिस्से में ज्यादा महसूस होता है, हालांकि हर इंसान में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं.

विज्ञापन

रिफ्रैक्शन एरर होना

रिफ्रैक्शन एरर होना5 / 6

यह आंखों की बीमारी है, जिसमें रोशनी पर काफी असर पड़ता है. इंसान को पास की चीजें तो दिखती हैं, लेकिन दूर की चीजों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इससे आंखों पर जोर पड़ता है और सिर में दर्द रहने की समस्या शुरू हो जाती है.

स्ट्रेस और नींद पूरी न होना

स्ट्रेस और नींद पूरी न होना 6 / 6

लगातार स्ट्रेस में रहने से सिर की मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से सिर में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसे में आराम करना और नींद पूरी होना भी जरूरी है. नींद न पूरी होने की वजह से दिनभर थकान और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है. इसे भी पढ़ें- बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए बेबी के दांतों की सफाई कब से करें पेरेंट्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन