हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए अपना लें ये 5 आदतें, घटने लगेगा High Blood Pressure
High BP Control Tips: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से जानिए हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए किन आदतों से परहेज करना जरूरी है. इस तरह हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है.

High Blood Pressure: हाइपरटेंशन को हाई ब्लड प्रेशर भी कहा जाता है. यह एक ऐसी दिक्कत है जिसे समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो यह दिल की बीमारियों (Heart Disease) का खतरा बढ़ाती है और हार्ट अटैक की नौबत भी ला सकती है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसी चलते हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम के लिए कुछ टिप्स साझा किए हैं और बताया है कि हाई बीपी को बढ़ाने वाली कौन सी आदतें हैं. इन आदतों से बचकर हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.
तंबाकू और एल्कोहल से दूर
2 / 7ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए और बढ़ने से रोकने के लिए तंबाकू और एल्कोहल के सेवन से बचना जरूरी है. इनका सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इसीलिए इनसे परहेज करना जरूरी है. Image Credits - Pexels
एक्सरसाइज है जरूरी
3 / 7रोजाना एक्सरसाइज करने पर ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है. हफ्ते में कम से कम ढाई घंटे के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. Image Credits - Pexels
ओवरवेट हैं तो घटाएं वजन
4 / 7मोटापा हाई ब्लड प्रेशर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. ऐसे में अगर आपका वजन ज्यादा है तो वजन कम करना जरूरी है. Image Credits - AI
नमक कम करना
5 / 7नमक का सेवन कम करना जरूरी है. दिनभर में नमक का सेवन एक चम्मच तक सीमित करें. हाई सॉल्ट इंटेक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है इसीलिए नमक ज्यादा खाने से परहेज करना जरूरी है. Image Credits - Pexels
प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करना
6 / 7प्रोसेस्ड फूड्स जैसे फ्राइज या बर्गर वगैरह हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करना जरूरी है. Image Credits - Pexels
नहीं दिखते हैं लक्षण
7 / 7हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण अक्सर ही नहीं दिखते हैं लेकिन यह कार्डियोवेस्कुलर बीमारियों का कारण बनता है. इसीलिए लाइफस्टाइल की बुरी आदतों को छोड़ना और अच्छी आदतें अपनाकर ब्लड प्रेशर को मैनेज करना जरूरी है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण