किन लोगों को हो सकती है विटामिन डी की कमी? जानिए क्या खाने-पीने से मिलेगा भरपूर Vitamin D

Vitamin D Ki Kami: सबसे जरूरी विटामिन में से एक है विटामिन डी. ऐसे में NHS से जानिए किन लोगों के शरीर में हो सकती है विटामिन डी की कमी और इस कमी से बचने के लिए क्या खाना चाहिए.

Vitamin D deficiency
1 / 7
Vitamin D Deficiency Symptoms: कैसे दिखते हैं विटामिन डी की कमी के लक्षण. AI Generated Image

Vitamin D Deficiency: शरीर के लिए सबसे फायदेमंद विटामिन में से एक है विटामिन डी. इस विटामिन की कमी हड्डियों को कमजोर बना सकती है और मसल्स को कमजोर करने का काम करती है. इस चलते विटामिन डी की कमी पूरे शरीर को प्रभावित करती है. ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इस कमी (Vitamin D Ki Kami) को पूरा करना जरूरी है. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए किन लोगों को विटामिन डी की कमी हो सकती है और इस कमी को पूरा करने के लिए क्या किया जा सकता है.

विज्ञापन

विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत है धूप

विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत है धूप 2 / 7

सूरज की रोशनी विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत होती है. रोजाना दिनभर में 15 मिनट पर्याप्त धूप ले ली जाए तो शरीर को विटामिन डी की अच्छी मात्रा मिल जाती है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

किन लोगों में हो सकती है विटामिन डी की कमी

किन लोगों में हो सकती है विटामिन डी की कमी 3 / 7

वे लोग जो ज्यादातर घर के अंदर रहते हैं या केयर होम वगैरह में नौकरी करते हैं या ऐसे कपड़े पहनते हैं जिससे शरीर का ज्यादातर हिस्सा कवर्ड रहता है, विटामिन डी की कमी का शिकार हो सकते हैं क्योंकि शरीर को सही तरह से धूप नहीं मिल पाती है. (Image Credits - Pexels)

क्या खाने-पीने पर विटामिन डी की कमी पूरी होती है

क्या खाने-पीने पर विटामिन डी की कमी पूरी होती है 4 / 7

अगर शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिलती है तो विटामिन डी की कमी हो सकती है. इस कमी को पूरा करने के लिए मछली जैसे साल्मन, सार्डिन, ट्राउट या मैकेरल खाई जा सकती है. अंडे का पीला हिस्सा और दूध या दूध से बनी चीजों से विटामिन डी मिल सकता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स और सप्लीमेंट्स

विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स और सप्लीमेंट्स 5 / 7

विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स जैसे सीरियल्स और फैट स्प्रेड्स से भी विटामिन डी मिल जाता है. इसके अलावा, विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण होते हैं

 विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण होते हैं 6 / 7

विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में थकान, कमजोरी, हड्डियों में दर्द और कमर में दर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा, मूड में बदलाव, घाव का धीमे भरना और बालों का झड़ना भी इस विटामिन की कमी से हो सकता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

रोजाना कितनी धूप लेने पर मिलेगा भरपूर विटामिन डी

रोजाना कितनी धूप लेने पर मिलेगा भरपूर विटामिन डी 7 / 7

सुबह के समय 8 से 11 बजे के बीच 10 से 15 मिनट की धूप लेने पर शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है. वहीं, मीडियम और डार्क स्किन है तो हफ्ते में 2 से 3 बार आधे से एक घंटे की धूप ली जा सकती है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें- फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन