Fatty Liver: कहीं आपका लिवर खतरे में तो नहीं? एक्सपर्ट के बताए इन संकेतों से लगाएं पता

अगर आपको एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके द्वारा बताए गए संकेत नजर आएं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. इन संकेतों का मतलब है कि आपका लिवर खतरे में है. इसलिए आपको एक अच्छे डॉक्टर के पास जाकर बात करके लिवर का टेस्ट करना चाहिए.

signs that indicate you have a fatty liver
1 / 6
कई बार लोग इन संकेतों को नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि लगातार बने रहने वाले कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है. Image Credit- Freepik

लिवर शरीर के सबसे जरूरी हिस्सा है तो शरीर की बेकार चीजों को बाहर निकालने, पाचन में मदद करने, पोषक तत्वों को प्रोसेस करने और एनर्जी को स्टोर करने जैसे कई काम करता है. यही वजह है कि लिवर की सेहत खराब होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि कई बार लोग इन संकेतों को नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि लगातार बने रहने वाले कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है.

विज्ञापन

शरीर में लगातार खुजली होना

शरीर में लगातार खुजली होना2 / 6

अगर आपके शरीर में लगातार खुजली हो रही है और क्रीम लगाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसा होना लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है. इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम

विज्ञापन

मुंह से बदबू आना

मुंह से बदबू आना3 / 6

मुंह से बदबू आना भी लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है. खासतौर से सुबह उठते ही अगर मुंह से बहुत तेज बदबू आने लगे तो आपको लिवर का टेस्ट कराने की खास जरूरत है.

पेट फूलना और दर्द होना

पेट फूलना और दर्द होना4 / 6

लिवर फैटी या खराब होने का सबसे अहम लक्षण पेट फूलना और दाहिनी तरफ दर्द होना शामिल है. कुछ लोगों में पेट में पानी जमा होने की वजह से भी सूजन दिखाई दे सकती है. अगर पेट की सूजन लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

विज्ञापन

रात में नींद कम आना

रात में नींद कम आना 5 / 6

अक्सर लोगों की रात में नींद कम हो जाती है और दिन में ज्यादा आने लगती है. नींद लेने के बावजूद अगर लगातार थकान महसूस होती है. लिवर की समस्या भी उनमें से एक हो सकती है. हालांकि, सिर्फ थकान के आधार पर लिवर की बीमारी पता नहीं लगाया जा सकता.

खाना देखकर उल्टी का अहसास होना

खाना देखकर उल्टी का अहसास होना 6 / 6

लिवर की समस्या होने पर कुछ लोगों को भूख कम लग सकती है. इसके साथ मतली, उल्टी या खाना खाने के बाद अजीब लग सकता है. हालांकि, ये लक्षण कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं में भी दिखाई दे सकते हैं. मगर ज्यादातर लिवर की बीमारी में नजर आते हैं. इसे भी पढ़ें- पैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द Source- Dr Shalini Singh 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन