हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: शादी का मंडप, मंगलसूत्र और शहनाई… वड़ा पाव गर्ल का नया तमाशा, प्रमोशन या कोई नई कहानी

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

00:00 (IST) 26 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna या Vijay Deverakonda… इंस्टाग्राम पर किसके ज्यादा फॉलोअर्स?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. हर किसी को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज छाई हुई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

23:58 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वड़ा पाव गर्ल का नया तमाशा, प्रमोशन या कोई नई कहानी

वड़ा पाव गर्ल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस बीच अब चंद्रिका का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं. सामने आए वीडियो में पंड़ित भी नजर आ रहे हैं, जो मंत्र पढ़ रहे हैं. हालांकि, वीडियो देखने में किसी शादी के जैसा लग रहा है, लेकिन ये कोई शादी नहीं है बल्कि लोगों को बेवकूफ बनाने का नया तरीका है. ये एक प्रमोशनल वीडियो है.

23:03 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Sonam Kapoor ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें लेटेस्ट फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हर कोई इसको लेकर बेहद एक्साइटेड है. इस बीच अब सोनम ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. देखें फोटोज

22:05 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Vijay Deverakonda की होने वाली साली बेहद क्यूट

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. कल यानी 26 फरवरी को रश्मिका, विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लेंगी. देखें वीडियो

20:49 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 18 मिनट की वो फिल्म, जिसका बजट था सिर्फ 15 करोड़, पर कमाई 50 करोड़ से भी ज्यादा

हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका बजट तो सिर्फ 15 करोड़ था, लेकिन इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:47 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika-Vijay की शादी के संगीत नाइट के वीडियोज वायरल

पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की शादी के संगीत नाइट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:43 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शादी से पहले Rashmika Mandanna को सास ने दिया खास तोहफा

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस बीच अब विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू को तोहफा दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:20 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 51 मिनट की Dark Thriller फिल्म, Hotstar पर बनी मस्ट वॉच

कुछ फिल्में देखकर आप अपने जीवन से काफी रिलेट कर पाते हैं. विक्रांत मैसी की ऐसी ही एक डार्क थ्रिलर फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर पाया, लेकिन  OTT पर धमाल मचा रही है. इसमें आपको गैसलाइटिंग जैसी साइकलॉजी के बारे में पता चलेगा. पढ़िए पूरी खबर...

17:54 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने शेयर की हल्दी की झलक, देखें फोटोज

साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. भले ही दोनों शादी में बिजी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. इस बीच कपल ने हल्दी की अनसीन फोटोज शेयर की हैं. देखें फोटोज

17:36 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आखिर क्यों आज भी बीवी से Pocket Money मांगते हैं Anil Kapoor?

Anil Kapoor इतने अमीर हैं, फिर भी अपनी पत्नी सुनीता से पॉकेट मनी मांगते हैं. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें बताई हैं, जहां पर उन्होंने बताया कि उनके घर में उनका कोई फैन नहीं है. पढ़िए पूरी खबर...

17:23 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस टीवी शो ने राजपाल यादव को बनाया था स्टार, मिली थी खूब पॉपुलैरिटी

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की एक्टिंग के आज भी लोग खूब दीवाने हैं. अभिनेता के काम को लोगों का खूब प्यार मिलता है. आज हम आपको उस शो के बारे में बता रहे हैं, जिससे राजपाल को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. पढ़ें पूरी खबर...

17:11 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Amitabh Bachchan के वो 5 Classic Look, जिन्हें पहचानना हुआ नामुमकिन

महानायक अमिताभ बच्चन के कुछ ऐसे लुक्स हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होता है. उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे लुक्स दिए हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान है. उनकी आने वाली फिल्म कल्कि का लुक भी काफी धांसू है. पढ़िए पूरी खबर...

17:10 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जब भूत को हुआ दुल्हन से इश्क, क्या आपने देखी है 1973 की यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म?

कुछ अच्छी फिल्में गुमनामी के अंधेरे में गुम हो जाती हैं. लेकिन उसकी कहानी में बड़ा दम होता है. ऐसी ही 1973 में बनी एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भूत को दुल्हन से इश्क हो जाता है. ऐसी अजीबो गरीब कहानी आपका दिमाग हिलाकर रख देगी. पढ़िए पूरी खबर...

16:30 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Neeti Mohan का नया गाना हुआ आउट

Neeti Mohan बेहद सुरीली गायक हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कई गाने गए हैं. हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है- जमुना किनारे.

16:01 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Sanjay Leela Bhansali को आया हार्ट अटैक! आखिर क्या है सच?

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर अफवाह उड़ रही है कि डायरेक्टर को हार्ट अटैक आया है. अब इन अफवाहों पर संजय के परिवार का रिएक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

15:26 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Old School Love सिखाती हैं ये 7 रोमांटिक फिल्में, भर-भरकर मिलेगा पुराने दौर का रोमांस

आजकल Old School Love धीरे धीरे खत्म होता जा रहा है. लेकिन सिनेमा ने आज भी इस प्यारी फीलिंग को जिंदा करके रखा है. ये 7 रोमांटिक फिल्में, जो आपको प्यार का असली मतलब बता सकती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

15:10 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Jasmin Bhasin ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली को खास तरीके से किया बर्थडे विश

Jasmin Bhasin ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अली के साथ अच्छे-बुरे सभी पलों की वीडियो बनाकर डाली है और नीचे लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है.

14:12 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: करीना-आलिया ने प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत फिल्मों में किया धमाकेदार Comeback, जानें इनकी फिटनेस डाइट

करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक सभी 1-2 बार मां बन चुकी हैं. फिर भी उनकी बॉडी आज भी इतनी फिट लगती है. ना निकला हुआ पेट और ना ही लटकता मांस उनके शरीर को भद्दा बना रहा है. इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ये फिटनेस रूटीन अपनाती है, जिससे तुरंत डिलीवरी के बाद भी उनका शरीर वापिस नॉर्मल हो जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

13:54 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Bhoot Bangla के नए गाने का टीजर हुआ रिलीज, कल आएगा पूरा गाना

फिल्ममेकर प्रियदर्शन की फिल्म Bhoot Bangla का नया गाना Ram Ji Aake Bhala Karenge कल रिलीज होगा. आज इस गाने का मजेदार टीजर रिलीज हुआ है. फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है.

13:24 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते Kapil Sharma Show में दिखेगा गुरुओं का जलवा

Netflix पर आने वाला कपिल शर्मा शो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में देखा जाने वाला कॉमेडी शो है. इस बार के मेहमान कोई बॉलीवुड सिलेब्रिटी नहीं बल्कि भारत के ये 3 सबसे फेमस इंडियन एजुकेटर्स हैं, जिन्हें देश का बच्चा बच्चा जानता है. इस बार ‘खान सर’, ‘अलख पांडे सर’, और ‘नितिन विजय सर’, गेस्ट के तौर पर दिखने वाले हैं.

13:08 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 99 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसे देखकर अटक जाएगी हलक में जान

कुछ फिल्में इतनी डारवनी होती हैं, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठे. ऐसी ही 99 मिनट की वो फिल्म है, जिसमें आपकी सोंच से भी परे खतरनाक सीन्स डाले गए हैं. अगर आपको भी हॉरर फिल्मों का शौक है, तो यह मूवी आपको बेहद पसंद आएगी. पढ़िए पूरी खबर...

12:43 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पति के बर्थडे पर विकेशन मना रही Bipasha Basu, बेटी की शेयर की तस्वीर

बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन पर एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ विकेशन पर गई हैं. वहां पर मस्ती करते हुए बिपाशा कई फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. उन्होंने अपनी बेटी देवी की खूबसूरत फोटो शेयर की.

12:18 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'राम' रूप में रणबीर कपूर की Ramayana के पहले शो ने बटोरी वाहवाही

रणबीर कपूर की Ramayana बहुत चर्चा में है. इसका पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज होने वाला है. नितेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़ी सतर्कता के साथ बना रहे हैं. इसी बीच अमेरिका के Los Angeles में पहली बार Ramayana की स्क्रीनिंग हुई, जिसे देखकर लोगों ने रिव्यू दिए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:58 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: मनीष पॉल ने पत्नी के लिए लिखा बर्थडे नोट

मनीष पॉल ने अपनी पत्नी संयुक्ता के बर्थडे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ 3 फोटोज शेयर कीं और इस पोस्ट के नीचे एक खास कैप्शन भी लिखा. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

11:43 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Shahid Kapoor की 5 Blockbuster Films, जिसने हिला डाला था पूरा बॉक्स ऑफिस

शाहिद कपूर के करियर की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने पूरे बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. उनकी इन फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दिलाई और उनका करियर वापिस से ट्रेक पर आ सका. आइए जानते हैं उन्हीं कुछ फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

11:18 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी पर किया एक्ट्रेस को याद

ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है. एक्ट्रेस ने दिव्या भारती के साथ पुरानी फोटोज शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी और दिव्या भारती की पुरानी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

10:57 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की तरह Best Couple कहलाते हैं इस मूलांक की जोड़ी

अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक से कई चीजें पता लगाई जा सकती हैं. जैसे कि विजय-रश्मिका का मूलांक की जोड़ी इतनी शुभ है, कि शादी होते ही इनके करियर में अच्छा परिवर्तन देखे जाने की संभावना जताई जा रही है. पढ़िए पूरी खबर...

10:25 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: उर्वशी रौतेला ने 32वां जन्मदिन किया शेयर

उर्वशी रौतेला आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने फिल्मों के साथ-साथ एल्बम सॉन्ग्स में काम कर ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं.

09:53 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत क्रिप्टिक नोट किया शेयर

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टक नोट पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं आमतौर पर ज्ञान नहीं देती, लेकिन अगर आपको इसे पढ़ने की ज़रूरत है. आप चाहे कितने भी बुद्धिमान या सफल क्यों न हों, अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो उन लोगों को ढूंढें जो आपसे ज्यादा बुद्धिमान हैं.

09:21 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का दिया हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. एक्ट्रेस का सिस्ट ऑपरेशन हो गया है. शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है और सर्जरी भी सक्सेसफुल रही.

09:04 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' ने कितनी की कमाई?

तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 85 लाख की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 5.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 6.75 करोड़ है. साथ ही 'दो दीवाने सहर में' ने 5वें दिन 50 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.30 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 6.25 करोड़ पहुंच गया है.

08:49 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सान्या मल्होत्रा आज मना रही अपना 34वां बर्थडे

'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. डेब्यू से ही स्टार बनने वालीं सान्या मल्होत्रा आज इंडस्ट्री के जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस की 'मिसेज' मूवी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया.

08:18 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 45 के हुए शाहिद कपूर

शाहिद कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. चॉकलेटी बॉय बनकर ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले शाहिद कपूर की इमेज आज एक एक्शन हीरो की हो गई है. हाल ही में एक्टर की 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

08:00 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी से मेहमानों की लिस्ट आई सामने

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. कपल की शादी में शामिल होने के लिए जाने-मानें सितारे भी पहुंचे हैं. सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है. पढ़िए पूरी खबर

07:33 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली. शाहिद कपूर की फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 59.05 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 92.95 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:06 (IST) 25 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस्माइल दरबार ने एआर रहमान के कम्युनल कमेंट पर किया पलटवार

एआर रहमान ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड को लेकर कम्युनल कमेंट किया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री तेजी से 'सांप्रदायिक' होती जा रही है. अब इस पर इस्माइल दरबार ने पलटवार किया है. सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सिंगर ने कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री 'सांप्रदायिक' होती तो कोई भी मुस्लिम स्टार नहीं बन पाता. इस्माइल दरबार, नौशाद या दिलीप कुमार जैसे सितारे नहीं होते. इस्माइल ने आगे कहा कि ये सब आपके टैलेंट और भाग्य पर निर्भर है. एआर रहमान पर निशाना साधते हुए इस्माइल दरबार ने कहा कि भगवान ने तुम्हें सब कुछ दिया है, इसलिए आराम से जियो. तुम अच्छे गाने नहीं बनाते, लेकिन एक अच्छे साउंड डिजाइनर हो.

22:30 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: चंद्रिका दीक्षित के पति का पोस्ट वायरल, रिश्ते पर उठे सवाल

'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो". दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा की शादीशुदा जिंदगी काफी चर्चा में बनी हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:53 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वीकेंड पर फैमिली संग देखे 7.4 IMDb रेटिंग वाली ये शानदार फिल्म

आप अगर फैमिली के साथ मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि परिवार के साथ बैठकर कौन सी फिल्म देखें, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल, हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:24 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: चंद्रिका दीक्षित के पति युग्म गिरा ने इंस्टाग्राम शेयर किया फोटो

‘बड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित के पति युग्म गिरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए युग्म ने कैप्शन में लिखा "लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो"

20:58 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika-Vijay की शादी में खास अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जमकर लाइमलाइट में हैं. कपल जल्द ही शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

20:38 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘The Kerala Story 2’ के टीजर हटाने की खबरों पर मेकर्स का पलटवार

The Kerala Story 2 – Goes Beyond के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि टीजर हटाने की जो भी खबरें चल रही है, वो पूरी तरह से गलत है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि फिल्म का पूरा मामला कोर्ट में है और कोर्ट ने अभी किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं सुनाया है. सनशाइन पिक्चर्स ने साफ किया है कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर दोनों उनके ऑफिसियल प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. दरअसल सनशाइन पिक्चर्स ने झूठी खबरें फैलाने वालों पर कड़ी नाराजगी जताई है.

20:27 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Shoaib Ibrahim ने शेयर किया Dipika Kakar का हेल्थ अपडेट

मशहूर टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ को स्टमक सिस्ट हो गया है. अब उनके पति ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...

20:07 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: YouTube पर मुफ्त में देख डालिए ये 7 शानदार फिल्में

आज के दौर में लोगों को ओटीटी पर फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद आता है. लेकिन महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण लोग ओटीटी पर फिल्म देखने से काफी कतराते हैं. लेकिन आज हम आपको इस खबर में 7 ऐसी ओटीटी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. पढ़े पूरी खबर...

19:24 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका के ससुराल की हर जगह चर्चा, सास-ससुर से लेकर देवर तक, जानें कौन-कौन?

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी करने वाले हैं. कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. देखें वीडियो

18:56 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शादी से पहले विजय-रश्मिका ने होस्ट किया फैमिली क्रिकेट मैच

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:06 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन का मिला साथ, पर फ्लॉप हुआ कपूर खानदान का ये सुपरस्टार

हिंदी सिनेमा की बात हो और कपूर खानदान का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है. आज हम आपको कपूर खानदान के उस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कई धर्मिक फिल्मों में काम किया है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

16:53 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Splitsvilla 7 फेम Mayank Pawar का निधन

'एमटीवी स्प्लिट्सविला' सीजन 7 के कंटेस्टेंट रह चुके मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. मयंक पवार का निधन हो गया है. इसकी जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी गई है. मयंक के निधन से हर कोई हैरान और परेशान हो गया है.

16:41 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना अपनी शादी पर निभाएंगी कोडावा रीति-रिवाज?

बॉलीवुड से लेकर तेलुगु फिल्म में रश्मिका मंदाना एक जाना माना चेहरा है. इन दोनों रश्मिका अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

15:29 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 में कौन निभाएगा 'बड़े साहब' का किरदार?

Dhurandhar 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. देश के हर कोने से इस फिल्म का इंतजार है. फिल्म में बड़े साहब की काफी चर्चा है. बड़े साहब मसूद अजहर, दाऊद जैसे आतंकियों का किरदार है, जिसको निभाने के लिए शायद यह एक्टर फिल्म में शामिल हो. पढ़िए पूरी खबर...

15:28 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका की शादी की खबरों के बीच उदयपुर में कैसी है स्थिति?

साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी जल्द ही होने वाली है. इस शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर...

14:36 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: क्या विजय देवरकोंडा के लिए 'लकी चार्म' साबित होंगी रश्मिका मंदाना?

जल्द ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हर तरफ सिर्फ उनके शादी से जुड़े किस्सों पर चर्चा हो रही है. इसी बीच ज्योतिष में उनके आने वाले जीवन के बारे में अनुमान लगाया गया है. जहां पर रश्मिका को विजय के लिए लकी चार्म बताया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

14:36 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Tv की संस्कारी बहू का बोल्ड फोटोशूट

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) को सीरियल 'उतरन' के लिए जाना जाता है. उन्हें उनके रोल इच्छा के लिए जाना जाता है. उन्हें उनकी एक्टिंग के साथ ही लुक्स के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है. देखिए फोटोज.

14:15 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 14 मिनट की वो फिल्म, जिसने 29 साल पहले हिलाया था बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई ऐसी फिल्में होती हैं, जो सालों बाद भी दर्शकों को याद रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 29 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोगों की फेवरेट है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:03 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: एक्टर नानी की वो फिल्म, जिसने सभ्यता के काले चेहरे को किया बेनकाब

कुछ फिल्में आपके होश उड़ा सकती हैं. समाज की ऐसी कुप्रथा, जिसने लड़कियों को सभ्यता के नाम पर बंदी बना रखा था. साउथ सुपरस्टार नानी और एक्ट्रेस साई पल्लवी की ये फिल्म उन सभी दकियानूसी विचारधारओं के खिलाफ एक आवाज है. पढ़िए पूरी खबर...

13:31 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के ऐलान पर बोले आमिर खान

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद फैंस शॉक्ड रह गए थे. उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था. ऐसे में अब आमिर खान ने बताया कि उन्होंने उनके इस फैसले पर समझाइस दी थी. आमिर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और कहा था कि हम लोगों का क्या होगा?'

13:22 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर दो महीने पुरानी फिल्म का जलवा, जिसमें ससुर से एक साल बड़ा है दामाद

सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में हर हफ्ते रिलीज होती हैं. इसमें कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती होती हैं तो कुछ महा-फ्लॉप बन जाती हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही मूवी की के बारे में बता रहे हैं, जिसमें ससुर से दामाद एक साल का बड़ा है और वो नेटफ्लिक्स पर दो महीने से ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर.

13:19 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘द पैराडाइज़’ को लेकर श्रीकांत ओडेला की खास बात

श्रीकांत ओडेला ने नानी के जन्मदिन पर एक खास विश शेयर की है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म 'द पैराडाइज' के लिए उन्होंने नानी के सिनेमा से जुड़े सारे नियम तोड़ दिए हैं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि वह नानी के उम्र भर कर्जदार रहेंगे.

13:08 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 63 साल का वो डायरेक्टर, जिन्होंने 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. संजय की फिल्मों का लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. अपनी फिल्मों के लिए संजय ने नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:31 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: फरवरी के आखिरी हफ्ते थिएटर में रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में

फरवरी के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो गई है और अंत में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में चलिए बताते हैं, इस आखिरी हफ्ते में थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर.

12:05 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने की Boong की तारीफ

Boong मूवी को बाफ्टा 2026 में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का अवॉर्ड मिला है. इस एतिहासिक जीत पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी मेकर्स को बधाई दे रहे हैं. वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधते हुए मेकर्स को बधाई दी है.

11:51 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: होली के बाद अनाउंस होगी Kaithi 2?

'कैथी 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट 14 मार्च को हो सकती है. वहीं फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

11:43 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'बूंग’ की ऐतिहासिक BAFTA जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की फिल्म 'बूंग' ने भारत को ग्लोबल स्टेज पर पहुंचा दिया है, क्योंकि यह प्रतिष्ठित बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. इस बड़ी जीत के लिए मिल रही ढेरों बधाइयों और तारीफों के बीच, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म को इस कामयाबी पर बधाई दी है.

11:40 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: खेसारी लाल यादव को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान

मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पवन सिंह की तारीफ तो खेसारी पर वल्गर गाना गाने के आरोप लगाया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. पढिए पूरी खबर.

11:21 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भूत बंगला’ का नया पोस्टर आउट

'भूत बंगला' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह बॉलीवुड के 'ओजी' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के बहुप्रतीक्षित रीयूनियन को दिखाती है, जो पूरे 14 साल के लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने उन फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों को पसंद करते हुए बड़े हुए हैं. ऐसे में अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है.

11:18 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगा Bridgerton Season 4 का पार्ट 2?

Bridgerton टीवी सीरीज बहुत लोकप्रिय है. इसका सीजन 4 का पहला भाग रिलीज हो चुका है, जिसने Netflix पर व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं. अब दर्शकों को सीजन 4 के दूसरे पार्ट का इंतेजार है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी डीटेल्स. पढ़िए पूरी खबर...

10:53 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: माधुरी दीक्षित संग रेप सीन शूट करने पर बोले गोविंद नामदेव

90s के फेमस विलेन गोविंद नामदेव ने माधुरी दीक्षित के साथ रेप सीन शूट करने को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो उनके साथ सीन शूट करने से पहले उनका हाल कैसा था. वो काफी सहम से गए थे. चलिए बताते हैं उस किस्से के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

10:34 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जब Radhika Apte के सिर चढ़ा 'खून' का खुमार, बोल्डनेस की सारी हदें पार

कुछ फिल्मों को देखने के लिए ओपन माइंडेड होने की जरूरत पड़ती है. ऐसी फिल्मों में उठाए गए मुद्दे आपको दिमाग हिला सकती हैं. ऐसी ही 2024 में रिलीज हुई Radhika Apte की फिल्म है, जिसे देखकर आप खुद से कई सवाल कर बैठेंगे. इसमें कई बोल्ड और खतरनाक सीन्स आपको परेशान भी कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

10:31 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'कल्कि 2' की शूटिंग हुई शुरू, कमल हासन से मिले अमिताभ बच्चन

'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू हो गई है. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कमल हासन से भी मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज काफी वायरल हो रही है. फैंस भी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं.

10:00 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी सिंगर के साथ बदतमीजी, लाइव इवेंट में एंकर ने पूछा ‘रेट’

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. लाइव शो में एंकर की अपत्तिजनक टिप्पणी पर गायक भड़क उठीं. इस घटना ने कलाकारों के सम्मान को लेकर बहस छेड़ दी है. पढ़िए पूरी खबर.

09:53 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्में

श्रीदेवी की आज 8वीं डेथ एनिवर्सरी है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देकर ऑडियंस का दिल जीता है. इनमें चांदनी, मिस्टर इंडिया, मॉम, नगीना और रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:35 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Alia Bhatt का यह Detox Drink, जो दुगनी तेजी से बढ़ाएगा कोलेजन

आलिया भट्ट की खूबसूरती के पीछे इस डीटॉक्स ड्रिंक का हाथ है. यह ड्रिंक ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करता है. साथ ही इसे पीने से कोलेजन दुगनी रफ्तार से बढ़ने लगता है. पढ़िए पूरी खबर...

09:32 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: संजय दत्त ने CM योगी से की मुलाकात

संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर सीएम के साथ फोटो शेयर की है. फैंस को ये फोटो काफी पसंद भी आ रही है. एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई. आपके आशीर्वाद और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए मैं दिल से आभारी हूं.'

09:00 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: साउथ सुपरस्टार नानी का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार नानी का आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'अष्टा चम्मा' फिल्म से की थी. इसके बाद से ही एक्टर को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिल गई. आज उन्हें बॉलीवुड के टॉप सितारों में जाना जाता है.

08:33 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रणदीप हुड्डा ने 'बोंग' की डायरेक्टर को दी बधाई

बाफ्टा 2026 में 'बोंग' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार मिला. वहीं अब रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी को बधाई दी है. रणदीप के साथ-साथ उनकी पत्नी लिन लैशराम ने भी डायरेक्टर को बधाई दी.

08:04 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राजसी ठाठ-बाट और बेहिसाब दौलत से भरे रहते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक इतने स्पेशल होते हैं, कि उनकी किस्मत में राजसी ठाठ-बाट ऊपर से लिखकर आया होता है. लग्जरी आइटम्स और जीवन दोनों ही इन्हें खूब भाता है. यह लोग दिल से इमोशनल और प्यारे स्वभाव वाले होते हैं. साउथ के इस एक्टर का मूलांक यही है. पढ़िए पूरी खबर...

07:51 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: संजय लीला भंसाली का बर्थडे आज

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्म बॉलीवुड को दी है. वहीं अपनी फिल्मों से संजय लीला भंसाली आज बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

07:40 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 75 लाख की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है. साथ ही 'दो दीवाने सहर में' ने चौथे दिन 65 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.75 करोड़ पहुंच गया है.

07:14 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. शाहिद कपूर की फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

06:54 (IST) 24 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन हुए शुरू

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के फंक्शन में बिजी हैं. 26 फरवरी को कपल उदयपुर में शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं. फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं. वहीं रश्मिका और विजय के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. हाल ही में रश्मिका ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो जपानी डिनर होस्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा वॉलीबॉल खेलते नजर आए. सोशल मीडिया पर कपल की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

Entertainment News in Hindi: वड़ा पाव गर्ल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस बीच अब चंद्रिका का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं. सामने आए वीडियो में पंड़ित भी नजर आ रहे हैं, जो मंत्र पढ़ रहे हैं. हालांकि, वीडियो देखने में किसी शादी के जैसा लग रहा है, लेकिन ये कोई शादी नहीं है बल्कि लोगों को बेवकूफ बनाने का नया तरीका है. ये एक प्रमोशनल वीडियो है.

इस्माइल दरबार का AR Rehman पर पलटवार

एआर रहमान ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड को लेकर कम्युनल कमेंट किया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री तेजी से ‘सांप्रदायिक’ होती जा रही है. अब इस पर इस्माइल दरबार ने पलटवार किया है. सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सिंगर ने कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री ‘सांप्रदायिक’ होती तो कोई भी मुस्लिम स्टार नहीं बन पाता. इस्माइल दरबार, नौशाद या दिलीप कुमार जैसे सितारे नहीं होते. इस्माइल ने आगे कहा कि ये सब आपके टैलेंट और भाग्य पर निर्भर है. एआर रहमान पर निशाना साधते हुए इस्माइल दरबार ने कहा कि भगवान ने तुम्हें सब कुछ दिया है, इसलिए आराम से जियो. तुम अच्छे गाने नहीं बनाते, लेकिन एक अच्छे साउंड डिजाइनर हो. अब सोशल मीडिया पर इस्माइल दरबार का ये स्टेटमेंट वायरल हो रहा है.

‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली. शाहिद कपूर की फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 59.05 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 92.95 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पहुंचने वाला है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: O Romeo 100 करोड़ से कुछ ही कदम दूर, Assi और Do Deewane Seher Mein का जानें अब तक का कलेक्शन

‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 85 लाख की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 5.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 6.75 करोड़ है. साथ ही ‘दो दीवाने सहर में’ ने 5वें दिन 50 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.30 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 6.25 करोड़ पहुंच गया है. मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola