करोड़ों का फेम, फिर भी जेब खाली! आखिर क्यों आज भी बीवी से Pocket Money मांगते हैं Anil Kapoor?

Anil Kapoor Pocket Money: Anil Kapoor इतने अमीर हैं, फिर भी अपनी पत्नी सुनीता से पॉकेट मनी मांगते हैं. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें बताई हैं, जहां पर उन्होंने बताया कि उनके घर में उनका कोई फैन नहीं है.

Sunita Kapoor Anil Kapoor love story

Sunita Kapoor Anil Kapoor love story

Anil Kapoor Funny Interview: अनिल कपूर बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं. वे एक फिल्म के करोड़ों चार्ज करते हैं. फिर भी अनिल कपूर ने खुद बड़े मजाकिया अंदाज में बताया कि वे आज भी अपनी बीवी से पॉकेट मनी मांगते हैं. इतनी शोहरत के बाद भी ऐसी सादगी ने अनिल के फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कपूर का पॉकेट मनी मांगना

अनिल कपूर हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘सुबेदार’ के ट्रेलर लॉन्च पर गए. जहां पर उन्होंने मीडिया इंटेरेक्शन के दौरान यह मजेदार बात बताई. करोड़ों के मालिक अनिल बताते है कि घर में उनका कोई फैन नहीं है और शूटिंग से पहले 10-15 हजार रुपए सुनीता से लेते हैं. यह सुनकर वहां पर सभी हंस पड़े.

अनिल का पत्नी के साथ रिश्ता

अनिल और सुनिता की शादी को पूरे 41 साल हो चुके हैं. वे 50 साल पहले मिले थे. उस समय सुनिता मॉडल थी, जिस दौरान दोनों एकदूसरे के प्यार में पड़ गए. शुरुआत में अनिल के पास पैसे कम हुआ करते थे, तो सुनीता डेट पर बिल चुकाती थी. अनिल बताते हैं, “वो बिना बताए पैसे निकालकर बिल दे देती थीं.” सुनीता ने अनिल की सफलता में बड़ा रोल निभाया. अनिल मीडिया को बताते हैं कि वे जब भी बाहर जाते हैं, तब एक बार अपनी बीवी सुनीता से मिलकर जरूर जाते हैं.

विज्ञापन

घर में उनका कोई फैन नहीं

अनिल कहते हैं कि घर में कोई उनका फैन नहीं है. ट्रेलर लॉन्च पर वे बोले, “आज घर से निकला तो सुनीता ने पूछा, ‘कौन सी फिल्म?’ उन्हें मेरे काम की कोई खबर नहीं रहती.” और शूटिंग जाने से पहले वे सुनीता से 10-15 हजार रुपये मांगते हैं. यह आदत पुरानी है. शुरुआत में पैसों की कमी थी, तो सुनीता मदद करती थीं. अब अमीर होने पर भी यह जारी है. अनिल इसे पॉकेट मनी कहते हैं.

विज्ञापन

अनिल कपूर की आने वाली फिल्म

‘सूबेदार’ अनिल कपूर की नई एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें वे सूबेदार अर्जुन मौर्या का रोल करते हैं. अर्जुन एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है जो घर लौटता है. लेकिन वहां भ्रष्टाचार और अवैध रेत खनन की माफिया है. उसे अपनी बेटी की रक्षा करनी पड़ती है. फिल्म में राधिका मदन उनकी बेटी, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और आदित्य रावल भी हैं. डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी हैं. फिल्म मध्य प्रदेश में सेट है. यह 5 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ