Dhurandhar 2 में कौन निभाएगा 'बड़े साहब' का किरदार? क्या इस एक्टर की फिर से होगी फिल्म में वापसी?

Who is Bade Sahab: Dhurandhar 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. देश के हर कोने से इस फिल्म का इंतजार है. फिल्म में बड़े साहब की काफी चर्चा है. बड़े साहब मसूद अजहर, दाऊद जैसे आतंकियों का किरदार है, जिसको निभाने के लिए शायद यह एक्टर फिल्म में शामिल हो.

Dhurandhar 2 movie

Dhurandhar 2 movie

Dhurandhar 2 Villian Cast: फिल्म धुरंधर का पहला भाग धमाकेदार था. हर जगह सिर्फ इसकी ही चर्चा थी. हर कोई बस पहले वाली धुरंधर में एक्टिंग, कहानी, डांस, गाना की चर्चा में लगा हुआ था. लेकिन अब इसके दूसरे भाग के रिलीज होने का इंतजार है. Dhurandhar 2, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से ही इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म में दिखाए गए बड़े साहब का नाम अभी तक गुप्त है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं बड़े साहब?

फिल्म में संजय दत्त की एंट्री में बड़े साहब का कई बार जिक्र हुआ, जिसने एस पी चौधरी को पनाह दी थी. लेकिन हर किसी के मन में एक ही सवाल पैदा हुआ कि आखिरकार यह बड़े साहब कौन हैं? अटकलें लगाई गई थीं कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम या मसूद अजहर जैसी शख्सियतों से प्रेरित हो सकता है. लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टी नहीं हुई है. बता दें कि पहले भाग में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) खलनायक के रूप में थे. जबकि दूसरे भाग में यही बड़े साहब खलनायक की जगह लेंगे.

विज्ञापन

बड़े साहब का रोल किसका?

कई अफवाहें उड़ी कि अक्षय खन्ना फिर से फिल्म में वापसी करेंगे. लेकिन अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है. हालांकि, बड़े साहब का किरदार निभाने के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहा है. इस किरदार को निभाने के लिए इमरान हाशमी का नाम आगे आ रहा है, जिसका जिक्र पहले भाग में सिर्फ नाम से किया गया था. वहीं यामी गौतम के कैमियो की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा राज जुत्शी भी पाकिस्तानी जनरल का रोल निभा सकते हैं.

विलेन के रोल में इमरान हाशमी

इमरान हाशमी पहले कई फिल्मों में विलेन का रोल कर चुके हैं, जैसे ‘टाइगर 3’ में. अगर वे यह रोल करते हैं, तो यह उनकी फिल्म में वापसी जैसा होगा, क्योंकि वे हाल ही में कम फिल्में कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इमरान ही बड़े साहब होंगे. यह रोल उनके लिए परफेक्ट लगता है, क्योंकि वे रहस्यमयी और दमदार किरदार अच्छे से निभाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ