किन लोगों को हो सकता है कैंसर? WHO ने बताए Cancer के कारण और रिस्क फैक्टर्स
Cancer Causes: विश्व स्वास्थ्य संगठन से जानिए किन कारणों से कैंसर हो सकता है और इससे बचे रहने के लिए क्या किया जा सकता है. WHO के अनुसार कैंसर की समय रहते जांच हो जाए तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है.

Cancer Risk Factors: दुनियाभर में हर साल लाखों लोग कैंसर के कारण अपनी जान गंवा देते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार, सबसे ज्यादा फेफड़ों के कैंसर, स्तन कैंसर, आंतों के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से लोग जूझते हैं. ऐसे में कैंसर क्यों होता है, किन लोगों को ज्यादा हो सकता है और कैंसर से किस तरह बचकर रहा जा सकता है, जानिए यहां. WHO ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है.
कैसे होता है कैंसर
2 / 7कैंसर नॉर्मल सेल्स के ट्यूमर सेल्स में ट्रांसफॉर्म होने से होता है. यह मल्टी स्टेज प्रोसेस है जो आमतौर पर प्री-कैंसरस लीजन से शुरू होकर घातक ट्यूमर में विकसित हो जाता है. (Image Credits - Pexels)
कैंसर होने का क्या कारण है
3 / 7फिजिकल कार्सिनोजेन्स जैसे अल्ट्रावायरल और आयोनाइजिंग रेडिएशन, केमिकल कार्सिनोजेन जैसे एबेस्टोस, तंबाकू के धुएं के पदार्थ, एल्कोहल और आर्सेनिक कैंसर का कारण बन सकते हैं. इसके अलावा, बायोलॉजिकल कार्सिनोजेन में वायरल, बैक्टीरिया या पैरासाइट्स से होने वाले इंफेक्शन शामिल हैं. (Image Credits - Pexels)
कैंसर के साधारण रिस्क फैक्टर्स
4 / 7तंबाकू का सेवन, एल्कोहल का सेवन, खराब डाइट, फिजकली एक्टिव ना होना, वायु प्रदूषण और अन्य असंक्रमण वाली बीमारियां कैंसर की वजह वजह बन सकती हैं. (Image Credits - Pexels)
क्रोनिक इंफेक्शन भी बन सकते हैं कैंसर की वजह
5 / 7कुछ क्रोनिक इंफेक्शंस भी कैंसर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं. हेरिकोबैक्टर पायलोरी, ह्यूमन पैपिलोमावायरस, हेपेटाइटिस बी वायरस, हेपेटाइटिस सी वायरस वगैरह कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं. (Image Credits - Pexels)
कैंसर से बचे रहने के लिए क्या करें
6 / 7तंबाकू के सेवन से बचें, हेल्दी बॉडी वेट रखें, खुद को एक्टिव रखें. साथ ही, एल्कोहल के सेवन से बचना, HPV और हेपेटाइटिस बी का इंजेक्शन लगवाना, सूरज की हानिकारक किरणों से बचना, काम की जगह पर आयोनाइजिंग रेडिएशन से बचना और प्रदूषण से दूर रहना जरूरी है. (Image Credits - Pexels)
कैंसर को जल्दी कैसे पहचानें
7 / 7समय-समय पर कैंसर की सक्रीनिंग करवाते रहें. इसके अलावा, कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं यह जानें और कोई भी दिक्कत लंबे समय से हो रही है या कैंसर का लक्षण दिख रहा है तो इग्नोर ना करें और डॉक्टर से जांच कराएं. (Image Credits - Pexels) अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.