---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

Sanjay Leela Bhansali को आया हार्ट अटैक! अफवाहों पर परिवार ने दिया रिएक्शन, आखिर क्या है सच?

Sanjay Leela Bhansali: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर अफवाह उड़ रही है कि डायरेक्टर को हार्ट अटैक आया है. अब इन अफवाहों पर संजय के परिवार का रिएक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है?

---विज्ञापन---

Sanjay Leela Bhansali: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने बीते दिन यानी 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. डायरेक्टर के जन्मदिन के अगले दिन ही अफवाह उड़ी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. इस बीच अब उनके परिवार की ओर से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें इन अफवाहों का सच बताया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर स्टेटमेंट में क्या है?

संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक!

दरअसल, जैसे ही अफवाह उड़ी कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया है, तो bhansaliproductions के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की गई. ये पोस्ट फिल्ममेकर के परिवार की ओर से शेयर की गई है. पोस्ट में लिखा गया है कि संजय लीला भंसाली एकदम ठीक हैं और वो सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे.

---विज्ञापन---

परिवार ने अफवाहों को किया खारिज

पोस्ट मं जानकारी दी गई है कि चिंता की कोई बात नहीं है. साथ ही भंसाली के परिवार ने फैंस की चिंता के लिए भी आभार जताया है और सभी को धन्यवाद दिया है. इस पोस्ट में संजय लीला भंसाली के परिवार ने उनकी हार्ट अटैक की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इस स्टेटमेंट के आने के बाद हर किसी ने राहत की सांस ली है.

सूत्र ने भी अफवाह को बताया झूठा

गौरतलब है कि जैसे ही संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आने की अफवाह उड़ी, तो उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र ने भी इस पर बात की. संजय के सूत्र ने पूरी तरह से इन अफवाहों को गलत बताते हुए नकार दिया था. सूत्र का कहना था कि संजय की हेल्थ से जुड़ी किसी भी झूठी अफवाह से बचें और दूर रहें.

---विज्ञापन---

संजय का वर्कफ्रंट

बता दें कि संजय लीला भंसाली ने 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर फैंस से लेकर डायरेक्टर के चाहने वालों तक ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके अलावा संजय के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है.

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay की शादी में खास अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, सबकुछ होगा बहुत स्पेशल

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2026 03:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola