शादी से पहले Rashmika Mandanna को सास ने दिया खास तोहफा, Vijay Deverakonda की मां ने रस्मों-रिवाजों को दी अहमियत

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस बीच अब विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू को तोहफा दिया है.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding. image credit- social media

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर कपल अपनी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां भी शेयर कर रहा है. इस बीच अब रश्मिका की होने वाली सास यानी विजय देवरकोंडा की मां ने अपनी होने वाली बहू को बेहद खास तोहफा दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर विजय की मां ने ऐसा क्या गिफ्ट दिया है?

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा की मां ने क्या तोहफा दिया?

रश्मिका और विजय की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. कपल ने अपनी शादी को बेहद स्पेशल ढंग से प्लान किया है. इस शादी में सब कुछ बेहद अलग देखने को मिल रहा है. इस बीच अब सुनने में आया है कि विजय देवरकोंडा की मां माधवी ने अपनी होने वाली बहू रश्मिका मंदाना को परंपरा के अनुसार पुश्तैनी चूड़ियां भेंट की हैं.

विज्ञापन

रस्मों-रिवाजों को दी जा रही बहुत अहमियत

जी हां, माधवी देवरकोंडा ने परंपरा के अनुसार रश्मिका को पुश्तैनी चूड़ियां भेंट कीं, जो परिवार में उनकी स्वीकृति, प्रेम और पारिवारिक विरासत का प्रतीक है. विजय और रश्मिका का परिवार रीति-रिवाजों का बेहद खास ख्याल रख रहा है. इसलिए इस शादी में रस्मों-रिवाजों को बहुत अहमियत दी जा रही है.

26 फरवरी को होगी शादी

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका की शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. कल यानी 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. ऐसे में हर किसी को उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज आएंगी और कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा. फैंस उस पल के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

फैंस को शादी की फोटोज का इंतजार

बता दें कि रश्मिका और विजय की हल्दी की झलक भी आ चुकी है. इसके पहले भी कपल की प्री-वेडिंग झलकियां देखने को मिल चुकी है. सभी फोटोज बेहद कमाल की है और फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अब बस इंतजार है, तो कपल की शादी की फोटोज का, जो जल्द ही सामने आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ