1 घंटे 51 मिनट की Dark Thriller फिल्म, Hotstar पर बनी मस्ट वॉच, फ्लॉप फिल्म OTT पर मचा रही धमाल

 Best Thriller Films on Hotstar: कुछ फिल्में देखकर आप अपने जीवन से काफी रिलेट कर पाते हैं. विक्रांत मैसी की ऐसी ही एक डार्क थ्रिलर फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर पाया, लेकिन  OTT पर धमाल मचा रही है. इसमें आपको गैसलाइटिंग जैसी साइकलॉजी के बारे में पता चलेगा.

Gaslight movie best dark thriller films

Gaslight movie best dark thriller films

Gaslight Movie On OTT: Disney+ Hotstar पर कई ऐसी कमाल की फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धमाल ना मचा पाया हो, लेकिन OTT पर लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. ऐसी ही फिल्म ‘Gaslight’ अब OTT पर धमाल मचा रही है. यह एक डार्क थ्रिलर है जो महज 1 घंटे 51 मिनट में आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देती. लोग इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रहस्य और सस्पेंस पसंद करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंस से भरी कहानी

फिल्म की कहानी मीशा (सारा अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है. मीशा अपनी फैमिली के पुराने महल में लौटती है. उसके पिता की मौत हो जाती है और यह मौत संदिग्ध लगती है. मीशा को लगता है कि कोई उसे धोखा दे रहा है. क्या वह सच ढूंढ पाएगी या उसकी समझ पर सवाल उठेंगे? पूरी कहानी में खून-खराबा, पुरानी हवेली, परिवार के राज और कई ट्विस्ट हैं. यह एक क्लासिक व्होडनिट स्टाइल की थ्रिलर है, जो दिमाग को लगातार सोचने पर मजबूर करती है कि आखिरकार कातिल कौन है?

फिल्म में कमाल के कलाकार

Gaslight में सारा अली खान ने मीशा का रोल बड़े अच्छे से निभाया. वहीं विक्रांत मैसी ने हमेशा की तरह शानदार प्रर्दशन किया. फिल्म में चित्रांगदा सिंह का भी अच्छा खासा रोल है. जहां सारा, डरी हुई लेकिन हिम्मत वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं. वहीं विक्रांत रहस्यमई किरदार निभा रहे हैं. इन सभी कलाकारों ने फिल्म को काफी रोचक बनाया है.

विज्ञापन

क्यों OTT पर हिट हो रही है?

थिएटर में कई क्रिटिक्स ने कहा कि कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल है और कुछ जगह कमजोर लगती है. लेकिन OTT पर लोग इसे अलग नजर से देख रहे हैं. घर पर आराम से देखने पर सस्पेंस ज्यादा मजा देता है. कई दर्शक कह रहे हैं कि यह एक बार देखने लायक अच्छी थ्रिलर है. अगर आपको ‘Andhadhun’ या ‘Drishyam’ जैसी फिल्में पसंद हैं, तो ‘Gaslight’ जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ