---विज्ञापन---

Rashmika-Vijay की शादी में खास अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, सबकुछ होगा बहुत स्पेशल

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जमकर लाइमलाइट में हैं. कपल जल्द ही शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. अब जानकारी सामने आई है कि इस शादी में जो मेहमान आएंगे उनका वेलकम बेहद शानदार तरीके से किया जाएगा. इस शादी में सब कुछ बेहद स्पेशल होने वाला है. आइए जानते हैं कि शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए क्या खास होने वाला है?

मेहमानों के लिए क्या होगा खास?

अमर उजाला की एक रिपोर्ट की मानें तो जानकारी है कि कपल अपनी शादी में आने वाले मेहमानों के लिए एक खास तरह के नोट लिखने की तैयारी कर रहे हैं. जी हां, इस शादी में मेहमानों का स्वागत उनके कमरों में खास तौर पर तैयार की गई वेडिंग बास्केट से किया जा रहा है. हर बास्केट में कपल के हाथ से लिखा नोट होगा, जो एक स्पेशल फील देगा.

---विज्ञापन---

हर चीज होगी स्पेशल

विजय और रश्मिका की शादी में हर एक चीज बेहद स्पेशल रखी गई है. इसके अलावा अब खबर मिल रही है कि शादी में आने वाले महमानों को एक खास तरह का तोहफा भी दिया जाएगा. मेहमानों के वेलकम में वेडिंग बास्केट भी एक अलग चीज होने वाली है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इस नोट में क्या लिखा होगा.

कपल ने शेयर की फोटोज

गौरतलब है कि कपल अपनी शादी को बेहद अलग ढंग से एंजॉय कर रहा है. हर किसी को इस शादी का इंतजार है. हाल ही में विजय को पूल वॉलीबॉल खेलता देखा गया था. साथ ही एक शानदार डिनर नाइट की फोटोज भी सामने आई. वहीं, अब दोनों ने क्रिकेट का बल्ला थाम लिया और कपल ने अपने सोशल मीडिया से कुछ तस्वीरें साझा की हैं.

---विज्ञापन---

26 फरवरी को होगी शादी

इन फोटोज में ‘विरोश’ प्रीमियर लीग लिखा हुआ है, जिससे साफ पता चलता है कि कपल ने अपनी शादी के पहले परिवार के साथ क्रिकेट मैच एंजॉय किया है. विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें- ‘थोड़ा दर्द में…’, Shoaib Ibrahim ने शेयर किया Dipika Kakar का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 08:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola