'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म; कब और किस OTT पर देगी दस्तक?
Manoj Bajpayee Upcoming Movie Gajab Raat: मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ का नाम बदलकर ‘गजब रात’ रख दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं फिल्म कब और किस ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.
मनोज बाजपेयी की 'गजब रात' का ट्रेलर हुआ रिलीज Pic Credit- YT(NETFLIX INDIA)
Manoj Bajpayee Upcoming Movie Gajab Raat: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का नाम बदल गया है. अब ये फिल्म ‘गजब रात’ के नाम से रिलीज होगी. मेकर्स ने जब मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया था तो तभी इस नाम पर बवाल छिड़ गया था. कुछ लोगों को ये नाम आपत्तिजनक लगा था और ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाएं भी आहत हुई थी. वहीं बाद में ऑडियंस ने इस फिल्म के नाम को बदलने की मांग भी की थी. अब मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलकर ‘गजब रात’ रख दिया है. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं फिल्म कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी.
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सही और गलत के फैसलों के बीच उलझा हुआ है. वहीं फिल्म में एक रात की घटना ही देखने को मिलती है. इस दौरान कहानी में सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर और ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी काफी दमदार लग रहे हैं. वहीं फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है और फैंस को पसंद भी आ रहा है.
‘गजब रात’ के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. मनोज बाजपेयी की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘अनेक कहानियां, अनेक किरदार और सच का खुलासा करने के लिए सिर्फ एक रात. नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को ‘गजब रात’ देखें.’ पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें पहले इस फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ रखा गया था. लेकिन ब्राह्मण समाज के लोगों को फिल्म का ये टाइटल आपत्तिजनक लगा. वहीं इसके बाद फिल्म के नाम पर विवाद छिड़ गया. बाद में मनोज बाजपेयी ने फैंस ने माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था. वहीं अब फिल्म का टाइटल ही बदल दिया गया है. अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता, अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम और श्रद्धा दास भी लीड रोल में हैं.