- BSES की BRPL ने 16 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती का आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
- यह बिजली कटौती रखरखाव कार्य के लिए है, जिसमें ट्रांसफार्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और एलटी सर्किट का नेटवर्क अपग्रेडेशन शामिल है.
- जनकपुरी, पालम, वसंत कुंज, साकेत, छतरपुर, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, नांगलोई, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी, पंजाबी बाग, सरिता विहार, अलकनंदा, खानपुर, टैगोर गार्डन और निजामुद्दीन जैसे कई डिवीजन प्रभावित होंगे.
- ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर यह सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर होगी.
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में आए दिन किसी न किसी इलाके में काम होता रहता है. माना जा रहा है कि राजधानी में बढ़ती आबाद के कारण बिजली खपत में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है. ऐसे में पुरानी लाइनों में लोड न पड़े और घर-घर सप्लाई सुरक्षित और बेहतर बनी रहे, इसके लिए बिजली डिस्कॉम कंपनी विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय और अलग-अलग दिन पर मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य करती रहती है. इस रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो जाती है, ऐसे में 16 अक्टूबर 2026 को लेकर भी बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES की BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली और क्या है कटौती की टाइमिंग?
किन इलाकों में 16 अक्टूबर गुल रहेगी बिजली?
बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस रखरखाव अभियान के तहत जनकपुरी, पालम, वसंत कुंज, साकेत, छतरपुर, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, नांगलोई, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी, पंजाबी बाग, सरिता विहार, अलकनंदा, खानपुर, टैगोर गार्डन और निजामुद्दीन जैसे विभिन्न डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित रहने वाले हैं. इन डिवीजनों में कौन से इलाके मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे उनकी अधिक जानकारी के लिए हम आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल का लिंक जोड़ रहे हैं, जिस पर क्लिक कर आप अपने इलाके की जानकारी ले सकते हैं.
BRPL मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल – 16 अक्टूबर 2026
| S.No. | Division | Shutdown Time | Reason | Affected Area |
| 1 | Janakpuri | 11:34 AM–1:34 PM | LT Circuit Network Upgradation | Manak Vihar, Tihar Village |
| 2 | Tagore Garden | 11:10 AM–2:10 PM | Transformer Preventive Maintenance | Pocket C, Chand Nagar, Vishnu Garden |
| 3 | Alaknanda | 11:10 AM–2:10 PM | Transformer Preventive Maintenance | Tughlakabad Village |
| 4 | Palam | 11:10 AM–2:10 PM | Transformer Preventive Maintenance | Pocket 2, Sector 9, Dwarka |
| 5 | Vasant Kunj | 11:10 AM–12:10 PM | Transformer Preventive Maintenance | Mehrauli Village |
| 6 | Nangloi | 11:10 AM–1:10 PM | LT Circuit Pole Damage | Pira Garhi Village, Paschim Vihar |
| 7 | Sarita Vihar | 11:10 AM–2:10 PM | Transformer Preventive Maintenance | Ali Village |
| 8 | Punjabi Bagh | 11:00 AM–1:00 PM | LT Circuit Network Upgradation | Baba Haridas Nagar, Tikri Kalan |
| 9 | Uttam Nagar | 11:00 AM–2:00 PM | Transformer Preventive Maintenance | Sector 9, Dwarka |
| 10 | Hauz Khas | 11:00 AM–2:00 PM | Transformer Preventive Maintenance | Anand Gram, Ghitorni |
BSES -BRPL के अंतर्गत प्रभावित इलाकों में- LINK
कितनी देर कटेगी बिजली?
बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली से जुड़ा कार्य अलग-अलग स्लॉट में पूरा किया जाएगा. मुख्य रूप से सुबह 9:00 बजे से मेंटेनेंस कार्य शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे (15:00 बजे) के बीच रहेगा. ज्यादातर इलाकों में जैसे, पालम, अलकनंदा, वसंत कुंज, सरिता विहार और नजफगढ़ आदि कई डिवीजनों में कटौती मुख्य रूप से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी. वहीं. कुछ स्थानों पर यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, मुंडका और कुछ क्षेत्रों में में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा. अगर आपका एरिया प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले अपने तमाम जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि आपको बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े.
बिजली कटौती के वक्त कौन से कार्य किए जाएंगे?
बिजली आपूर्ति में इस रुकावट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के इन इलाकों के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और सुरक्षित बनाना है. इस कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCE), एलटी सर्किट का नेटवर्क अपग्रेडेशन (LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATION), नई एलटीएबी सर्किट केबल बिछाना (LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYING), 11 केवी फीडर की मरम्मत (11KV FEEDER-PROBLEM IN RMU), पेड़ों की ट्रीमिंग और सीटी (TREE TRIMMING), पीटी और डीटी मीटर का रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाएंगे.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी शटडाउन शेड्यूल के लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप अपने एरिया की पहले टाइमिंग देखें कि किस टाइम पर मेंटेनेंस कार्य शुरू किया जाएगा. इसके बाद अगर आप कपड़े धोने या घर की धुलाई आदि की योजना बना रहे हैं, तो बिजली कटौती से ये काम निपटा लें. इसके अलावा पानी की टंकी भर लें, मोबाइल चार्ज कर लें, ताकि अगर बिजली कार्य में किसी कारण देरी होती है, तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. इतना ही नहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरण जैसे फ्रिज, एसी पानी का मोटर आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके ये बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं.