VIROSH Premier League… शादी से पहले विजय-रश्मिका ने होस्ट किया फैमिली क्रिकेट मैच, प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटो आई सामने

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं.

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda. image credit- social media

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हर किसी को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब विजय और रश्मिका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. शादी से पहले कपल ने फैमिली क्रिकेट मैच रखा है, जिसका नाम भी रखा गया है.

विज्ञापन

विजय और रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट

विजय और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में विजय और रश्मिका फैमिली क्रिकेट मैच की जानकारी दी है. विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें ‘VIROSH Premier League’ का फ्लैग, बैट और मेडल नजर आ रहा है.

विज्ञापन

‘VIROSH Premier League’

विजय ने जो फोटो शेयर किया है और उसमें जो मेडल है उस पर लिखा है 26.02.26. वहीं, अगर रश्मिका के पोस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में फैमिली और दोस्त नजर आ रहे हैं. हालांकि, ये फोटो ब्लर है, लेकिन ‘VIROSH Premier League’ का फ्लैग नजर आ रहा है.

26 फरवरी को होगी शादी

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं. कपल की शादी प्राइवेट सेरेमनी में होगी. इस शादी में ज्यादा लोग शामिल होंगे. जानकारी की मानें तो इस शादी में परिवारवाले और सिर्फ दोस्त शामिल होंगे. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि शादी में फोन भी बैन होगा और ये शादी बेहद यूनिक अंदाज में होगी.

विज्ञापन

सीक्रेट डेटिंग के बाद सगाई

बता दें कि लंबे समय से चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग पर बात नहीं की. सीक्रेट डेटिंग के बाद चर्चा हुई कि बीते साल दोनों ने सगाई की थी, लेकिन इस सगाई के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली. हालांकि, चर्चा खूब हुई. अब फाइनली कपल शादी करने जा रहा है और इस शादी के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है. कपल के शादी के लुक का भी हर किसी को इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ