VIROSH Wedding: साउथ के सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उदयपुर में कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होने के लिए करीबी दोस्त और परिवार के लोग भी उदयपुर पहुंच गए हैं. एक्टर्स की शादी में शामिल होने के लिए फिल्मी सितारे भी पहुंच गए हैं. सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी विरोश की शादी से पहले के फंक्शन्स की फोटोज वायरल हो रही हैं.
जोरों-शोरों पर शादी की तैयारियां
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी टाइम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. शादी की खबरों के बीच विजय के हैदराबाद वाले घर को लाइट्स से डेकोरेट भी किया गया था. वहीं इसके बाद विजय और रश्मिका ने भी अपनी शादी का ऐलान कर दिया था. वहीं अब कपल की शादी में शामिल होने के लिए उनके करीबी दोस्त और सेलेब्स भी उदयपुर पहुंच चुके हैं.
उदयपुर पहुंचे ये सेलेब्स
बीते दिन विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा और उनके करीबी दोस्तों को उदयपुर के लिए रवाना होते देखा गया. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं इसी बीच विजय और रश्मिका के सेलेब्रिटी दोस्त भी उदयपुर के लिए रवाना हुए. इनमें डायरेक्टर थारुन भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा, ‘द गर्लफ्रेंड’ के डायरेक्टर राहुल रविंद्रन और एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ जैसे कलाकार शामिल हैं.
प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज वायरल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले के फंक्शन की फोटोज भी सामने आ रही हैं. हाल ही में विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें कपल अपने गेस्ट के साथ मिलकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में रश्मिका ने भी जापानी डिनर की एक फोटो शेयर की थी. अपने मेहमानों के लिए रश्मिका ने ये डिनर होस्ट किया था. इसके साथ ही विजय ने वॉलीबॉल खेलते हुए एक फोटो शेयर की थी. बता दें कपल कल यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.