31 WWE चैंपियनशिप और 26 साल का करियर, महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी

WWE के एक दिग्गज ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वो मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे हैं. उन्होंने AEW के शो में ही बड़ी जानकारी अपने फैंस को दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

WWE Legend Retire: रेसलिंग फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. WWE दिग्गज ऐज ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वो पिछले कुछ सालों से AEW में एडम कोपलैंड नाम से काम कर रहे हैं. ऐज ने कई सालों तक WWE में काम करके दर्शकों का मनोरंजन किया. उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. हर जगह उन्हें खूब समर्थन मिलता है. वो 52 साल के हो चुके हैं. अब उन्होंने अपने रेसलिंग करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया है. 2027 के बाद उनका जलवा रिंग में देखने को नहीं मिलेगा. ऐज ने खुद अपने रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

AEW के शो में की बड़ी घोषणा

AEW Dynamite के लेटेस्ट एपिसोड में ऐज ने तगड़ा मैच लड़ा. AEW Clockwork Carnage के लिए क्वालिफाइंग मुकाबले में उनका सामना जोश एलेक्जेंडर के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. कड़े मुकाबले में ऐज ने जबरदस्त जीत हासिल की. अब वो Clockwork Carnage में AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लड़ते हुए नज़र आएंगे. मैच के बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए सभी को चौंका दिया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए काफी कठिन रहे हैं. उन्होंने क्रिश्चियन केज की इंजरी के बारे में बताया. ऐज ने कहा कि अब उनकी उम्र बढ़ रही है. इसके बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया. ऐज ने कहा कि 2027 में आखिरी बार रेसलिंग करते हुए नज़र आएंगे. ऐज ने बता दिया कि 2027 में उनके 26 साल लंबे इन-रिंग करियर का अंत हो जाएगा.

WWE में रहा शानदार करियर

ऐज ने WWE में अपनी वाहवाही से सभी का दिल जीता. 1997 में उन्होंने WWE में कदम रखा था. 1998 में वो पहली बार टीवी पर नज़र आए. 1999 में उन्होंने आईसी चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद उन्होंने क्रिश्चियन के साथ टैग टीम बनाई. दोनों ने 7 बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती. ऐज ने WWE में कुल 31 चैंपियनशिप हासिल की. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप 7 बार, WWE चैंपियनशिप 12 बार और WWE टैग टीम चैंपियनशिप दो बार अपने नाम की.

विज्ञापन

ऐज ने 2011 में गर्दन की इंजरी के कारण रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद 2020 के रॉयल रंबल मैच में उन्होंने चौंकाने वाली एंट्री की. उन्होंने 2021 का रॉयल रंबल मैच भी जीता. ऐज ने बड़े मुकाबले फैंस को दिए. रोमन रेंस के साथ भी उनकी टक्कर हुई. सितंबर 2023 में वो WWE से चले गए. इसके एक महीने बाद उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ