Entertainment News: सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होगी CM विजय की 'जन नायकन', आखिरी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु के CM के रूप में कार्यरत हैं. लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अभी भी रिलीज होने के लिए अटकी हुई है. हालांकि, अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अब फिल्म को विजय के 52वें जन्मदिन यानी 22 जून 2026 को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. फिल्म ‘जन नायकन’ विजय के बर्थडे वाले दिन या उसी हफ्ते में रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बर्थडे

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म आज ही 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से कस्बे बुढ़ाना में हुआ था. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लेने से पहले उन्होंने बड़ौदा में केमिस्ट के रूप में, चौकीदार के रूप में काम किया था. लेकिन अपने सपनों की तरफ बढ़ते हुए आज उन्हें बॉलीवुड में इतनी कामयाबी मिली और वे आज इतने सफल अभिनेता बने.

विज्ञापन

करुप्पु के 4 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करुप्पु ने पहले दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 28.35 करोड़ कमाए. वहीं मंडे टेस्ट में 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने कुल 82.30 करोड़ का कलेक्शन किया. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 141.30 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का आएगा तूफान, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

आप भी परिवार के साथ थिएटर में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन कंफ्यूज है कि कौन सी मूवी देखें, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में साउथ फिल्म से लेकर बॉलीवुड की मूवी का नाम शामिल है, जिसमें लव स्टोरी से लेकर सस्पेंस वाली मूवी का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या मौनी रॉय की तरह टूटने वाला है सपना चौधरी का रिश्ता?

हरियाणवी डांसर और एक्टर सपना ने वीर साहू से शादी की है, उनके दो बच्चे भी है. हाल ही में सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ ऐसा खुलासे किए हैं, जिसे सुनने के बाद सपना के फैंस सोच रहे हैं कि क्या कपल के बीच सब कुछ ठीक है या नहीं. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DYeymB_zA_1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 2026 की इन 5 फिल्मों ने प्रोड्यूसर का डुबोया पैसा

साल 2026 में अब तक कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो लोगों को अपना दीवाना नहीं बना पाई है. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है. आज हम साल 2026 की 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने मेकर्स के पैसे को डुबो दिया है. चलिए जानते हैं फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, शेयर किया पोस्ट

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने से इंस्टाग्राम से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. बता दें कि रिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है.

https://www.instagram.com/p/DYhaRx0td4y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: OTT पर कोहराम मचा रही 1 घंटे 47 मिनट की ये हॉरर फिल्म

आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो आते ही ट्रेंड करने लगती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी की बारे में बताएंगे, जो हॉरर से भरी हुई है. इस मूवी को आप अकेले नहीं देख पाएंगे. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राजकुमार हिरानी की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ओटीटी डेब्यू  करने वाले हैं. यह सीरीज 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म  जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

https://www.instagram.com/p/DYgtS0TskCJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कौन थीं Inder Kaur? जिनकी हत्या से संगीत जगत से छाया मातम

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की अचानक हत्या ने हर किसी को काफी हैरान कर दिया है. उनके चाहने वाले इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब उनकी पसंदीदा सिंगर इस दुनिया में नहीं रही. इंदर का शव 6 दिन बाद नीलो नहर से बरामद किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/Cyt5gGvhNyT/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 9 ऑस्‍कर नॉम‍िनेशन, कमाई 1850 करोड़ पार, OTT की सबसे शानदार फिल्म

ओटीटी इन दिनों कई सारी फिल्में मौजूद हैं, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी असल जिंदगी पर आधारित है. इस मूवी को आईएमडीबी ने 7.6 की रेटिंग दी है. चलिए जानते हैं मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से फैली सनसनी

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है. बता दें कि 6 दिन पहले सिंगर का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन अब उनका शव नहर से बरामद हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे आशिक ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इतनी ही नहीं वो देश छोड़कर कनाडा फरार हो गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Divya Bharti की ये 5 फिल्में नहीं होने देंगी बोर, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में हर साल कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. वहीं कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री की फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने अपने 3 साल के करियर में वो पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी, जिसे पाने के लिए एक्टर सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं. दरअसल, आज हम बात दिव्या भारती की कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: समय रैना के शो India's Got Latent सीजन 2 में नजर आएंगी आलिया भट्ट और शरवरी?

इंटरनेट पर समय रैना के शो India's Got Latent के सीजन 2 की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इसमें गेस्ट पैनल में आलिया भट्ट और शरवरी नजर आ रही हैं. क्या वाकई सीजन 2 में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर का सच. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राजपाल यादव ने शेयर की स्वैग से भरी तस्वीर

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी धांसू तस्वीर शेयर की है. इसमें वे राजाओं वाली कुर्सी पर बैठे हैं.

https://www.instagram.com/p/DYgkgqHCJn3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सात पीढ़ियों की तकदीर बदल देते हैं इस मूलांक के लड़के

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक में जन्में लड़के पीढ़ी बदलने की ताकत रखते हैं. यह बच्चे अपने दिमाग से सालों पुरानी गरीबी को खत्म कर बरकत लाते हैं. यह लोग मिट्टी को छू भी सोना बना देते हैं. बॉलीवुड का यह एक्टर भी इसी अंक का है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 39 मिनट की क्राइम-थ्रिलर, जिसमें Nawazuddin Siddiqui का दिखा खूंखार अंदाज

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की कई फिल्में आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं. अपने खूंखार अंदाज और रियल एक्टिंग से उन्होंने पूरे भारत को अपने वश में कर लिया. नवाजुद्दीन को इस फिल्म की वजह से बॉलीवुड में ब्रेक मिला. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले जैकी श्रॉफ

स्वामी चिदानंद सरस्वती से जैकी श्रॉफ मिले. उन्होंने स्वामी जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उन्होंने भी एक्टर का अभिवादन किया. जैकी ने इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो शेयर की है.

https://www.instagram.com/reel/DYgVjkTOR0L/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Salman Khan के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में मिला सांप

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में 7 बजे के लगभग धामन प्रजाति का सांप मिला है, जिससे आसपास हडकंप मच गया. बताया जा रहा है कि सांप कार पार्किंग एरिया में शटर के अंदर घुस गया था. इस संबंध में Bandra Police Station में विधिवत डायरी एंट्री की गई है तथा वन विभाग कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी दे दी गई है.

Entertainment News LIVE: Prime Video पर टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

प्राइम वीडियो इंडिया में टॉप 10 ट्रेडिंग पर ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज धूम मचा रही हैं. इस लिस्ट में दी गई एक सीरीज पिछले 5 हफ्तों से इस लिस्ट में शामिल है, जो कि सबका दिल जीत रही है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अकेलेपन वाले क्रिप्टिक पोस्ट पर Salman Khan ने दी सफाई

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. उसमें उन्होंने अकेलेपन पर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस पर उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर फैंस को सफाई दी है. पढें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DYfaHk1oafE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: करुप्पु के 4 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करुप्पु ने पहले दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 28.35 करोड़ कमाए. वहीं मंडे टेस्ट में 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने कुल 82.30 करोड़ का कलेक्शन किया. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 141.30 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ.

Entertainment News LIVE: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बर्थडे आज

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म आज ही 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से कस्बे बुढ़ाना में हुआ था. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लेने से पहले उन्होंने बड़ौदा में केमिस्ट के रूप में, चौकीदार के रूप में काम किया था. लेकिन अपने सपनों की तरफ बढ़ते हुए आज उन्हें बॉलीवुड में इतनी कामयाबी मिली और वे आज इतने सफल अभिनेता बने.

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होगी CM विजय की 'जन नायकन'

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु के CM के रूप में कार्यरत हैं. लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' अभी भी रिलीज होने के लिए अटकी हुई है. हालांकि, अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अब फिल्म को विजय के 52वें जन्मदिन यानी 22 जून 2026 को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. फिल्म 'जन नायकन' विजय के बर्थडे वाले दिन या उसी हफ्ते में रिलीज हो सकती है.

Entertainment News LIVE: Ayushmann Khurrana का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘राजा शिवाजी’ ने 18वें दिन की इतनी कमाई

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दोनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो 'राजा शिवाजी' को कड़ी टक्कर दे रही है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए हैं. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्म ने आज कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar से भी ज्यादा दमदार हैं ये 5 स्पाई-थ्रिलर सीरीज

अगर आपको रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पसंद आई है, तो आज हम आपके लिए 5 स्पाई थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इन सीरीज में आपको शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसे देखने के बाद आप 'धुरंधर' को भी भूल जाएंगे. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' से लेकर 'जैक रयान' का नाम शुमार है. चलिए जानते हैं उन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Asur से 10 गुना ज्यादा खौफनाक हैं ये 5 सीरीज

आपको ओटीटी पर मूवी-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो असुर जैसी सीरीज को भी कड़ी टक्कर देती है. इन सीरीज के हर एपिसोड में आपको तगड़ा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ram Charan की फिल्म ‘Peddi’ का ट्रेलर हुआ जारी

Peddi Trailer Release: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की पेड्डी का ट्रेलर आज यानी 18 मई को जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में सुपरस्टार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Cannes 2026 में Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर भड़के Ranbir Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से वापस लौटी हैं, उन्हें पति रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. हालांकि इस दौरान रणबीर कपूर काफी गुस्से में नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DYcnp-EqwOo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Prime Video पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा 8.2 IMDb रेटिंग वाला रोमांटिक ड्रामा शो

अगर आप रोमांस से भरी फिल्में और सीरीज देखना तो यह शो आपका फुल मनोरंजन कर सकता है. इस 8.2 IMDb रेटिंग वाला रोमांटिक ड्रामा में आपको सबकुछ मिलेगा. बेस्टसेलर बुक पर बनी ये अमेरिकन सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'प्रतिज्ञा' से लेकर 'पवित्र रिश्ता' तक...मम्मियों के 'मोस्ट फेवरेट' थे ये 8 सीरियल्स

आज से 20 साल पहले मम्मियों के मोस्ट फेवरेट ये 8 धारावाहिक, मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन थे. शाम होते ही पवित्र रिश्ता से लेकर प्रतिज्ञा तक सभी नाटक अपने आप टीवी में लग जाते थे. आज हम उन्हीं 8 सबसे पॉपुलर सीरियल्स की लिस्ट देखेंगे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘रजनी की बारात’ फिल्म का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

Rajni Ki Baraat Trailer Out: 'रजनी की बारात' का आज यानी 18 मई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यह मूवी कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और ढेर सारे सस्पेंस से भरपूर है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘तारक मेहता’ के एक्टर्स की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

SAB TV का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इतना ही नहीं यह शो टीआरपी के मामले में भी टॉप 10 में अपना दबदबा बनाए हुए है. इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के बीच अपनी-अपनी अलग पहचान बना ली है. ऐसे में आज हम आपको आपके फेवरेट शो के कलाकारों की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘कर्तव्य’ से 500 गुना ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हैं ये 5 फिल्में

हाल ही में ओटीटी पर एक नई फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इस मूवी का टाइटल 'कर्तव्य' है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इस मूवी में पत्रकार सौरव द्विवेदी की एक्टिंग को लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आपको भी सस्पेंस थ्रिलर मूवी देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार मूवी लेकर आए हैं, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह मूवी आपको 'कर्तव्य' से बेहतर लगने वाली है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Ulka Gupta?

उल्का गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में छाईं हुई हैं. भारतीय टेलीविजन से शुरुआत कर आज बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट्स दे रही हैं. अब उनकी 2 सीरियस फिल्मों के बाद कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फैशन इंफ्लुएंसर सूफी मोटीवाला का Cannes 2026 लुक हुआ वायरल

फैशन इंफ्लुएंसर सूफी मोटीवाला इस समय Cannes 2026 अटेंड कर रहे हैं. उनका लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DYeG3GqiMLu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: क्या आपको पता है? Salman Khan ने इस मामूली चीज के लिए लिया था 'लोन'

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. वे एक्टिंग के साथ कई कंपनियों के मालिक भी हैं. फिर भी अपने करियर के शुरुआती दौर में सलमान खान को इस मामूली चीज के लिए लोन लेना पड़ा. आइए जानते हैं ये मजेदार किस्सा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ramp Walk पर आग लगाते दिखे सलमान के जीजा

अभिनेता आयुष शर्मा ने गुरुग्राम के ग्रैंड हयांत में आयोजित 'टाइम्स लाइफस्टाइल वीक 2026' के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक किया. उन्होंने अपनी शानदार और आत्मविश्वास से भरी वॉक से स्टेज पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी, जिसका फैंस ने खूब उत्साह के साथ स्वागत किया.

https://www.instagram.com/reel/DYecwooqo8_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 'चीटिंग' के आरोपों पर Suraj Nambiar ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया पोस्ट

पिछेल दिनों एक्ट्रेस मौनी रॉय और पति सूरज नाम्बियार ने आधिकारिक तौर पर तलाक की पुष्टि कर दी थी. इस बीच सूरज पर चीटिंग के आरोप लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इस अफवाह पर खुद सूरज ने चुप्पी तोड़कर असली वजह बताई है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: RJ Mahvash ने India's Got Latent सीजन 2 पर दिया बड़ा अपडेट

मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस RJ Mahvash ने हाल ही में एक इंटरव्यू में समय रैना को खुलकर सपोर्ट किया और India's Got Latent सीजन 2 पर बड़ा अपडेट भी दिया. उन्होंने पुरानी कंट्रोवर्सीज पर अपनी बात खुलकर रखी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मौत के 6 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा के परिजनों ने शव लेने से किया मना

मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सस्पेंस और विवाद लगातार गहराता जा रहा है. ट्विशा के परिजनों ने मौत के 6 दिनों बाद भी बेटी का शव लेने से मना कर दिया है. पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Einstein जैसा तेज दिमाग लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के बच्चे

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के बच्चे दिमाग से बड़े तेज होते हैं. उनका दिमाग सदी के सबसे बड़े ज्ञानी Einstein जैसा चलता है. वे जीवन के हर क्षेत्र में अव्वल आते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Atlee की बेटी का हुआ नाम रिवील

साउथ डायरेक्टर Atlee और उनकी पत्नी ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया. इस खुशी के मौके पर उन्होंने फाइनली अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. दोनों की बेटी का नाम है- Miyou. इंस्टाग्राम पर बच्चे की पहली झलक शेयर करके यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है.

Entertainment News LIVE: टेस्ट स्क्रीनिंग में क्यों नहीं जाते आमिर खान? खुद किया रिवील

आमिर खान ने हाल ही में बताया है कि वो टेस्ट स्क्रीनिंग में क्यों नहीं जाते हैं. एक्टर ने कहा कि फिल्में न देखने का एक कारण यह भी है कि मुझे झूठ बोलना नहीं आता. अगर कोई मुझसे पूछे कि फिल्म कैसी थी, तो मैं कहूंगा, 'बहुत बकवास थी यार.'

Entertainment News LIVE: अनुराग डोभाल ने बेची बाइकें

अनुराग डोभाल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में यूट्यूबर ने अपने नए वीडियो में देहरादून की सड़कों पर घूमते दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने अपना खाली पड़ा हुआ गैराज फैंस को दिखाया. ये गैराज एक समय में यूट्यूबर की लग्जरी बाइकों से भरा रहता था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: RJ महवश ने युवेंद्र चहल को क्यों किया अनफॉलो?

आरजे महवश ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत करते हुए बताया है कि उन्होंने युजवेंद्र चहल को अनफॉलो क्यों कर दिया है. महवश ने कहा, 'लोग छोटी-छोटी बातों को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं. ये सच में कोई बड़ी बात नहीं है. दोस्तों के बीच झगड़े होते हैं, वे एक-दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं, इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?'

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट!

इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर डोज मिलेगा. वहीं ये लेटेस्ट फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी पर रिलीज होंगी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कान्स ट्रोलिंग पर अमीषा पटेल ने आलिया भट्ट को किया सपोर्ट

आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स से तहलका मचाती नजर आईं. वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस पर अमीषा पटेल ने आलिया को सपोर्ट किया है. अमीषा ने लिखा, 'हाल की घटनाओं से साफ पता चलता है कि हमारी भारतीय मानसिकता ही दूसरों को नीचा दिखाने की हो गई है… हम खुद को एक राष्ट्र और एकजुट कहते हैं – लेकिन क्या हम सच में एकजुट हैं?'

Entertainment News LIVE: तलाक के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखीं मौनी रॉय, पैप्स को किया इग्नोर

मौनी रॉय ने हाल ही में सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने अलग होने की खबरें शेयर की हैं. वहीं अब तलाक के बाद एक्ट्रेस को पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस पैप्स को इग्नोर करती नजर आईं.

https://www.instagram.com/reel/DYdnUfWTL5H/

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की कान्स ट्रोलिंग पर सोनी राजदान ने किया रिएक्ट

आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया के लुक्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं कुछ लोग आलिया को ट्रोल भी कर रहे हैं. अब सोनी राजदान ने इस पर रिएक्ट किया है. सोनी राजदान ने लिखा, 'सोशल मीडिया कई चीजों से भरा है. प्यार, जानकारी, मनोरंजन और... बहुत सारी नफरत. ये समाज के बारे में कुछ न कुछ उजागर करता है.'

Entertainment News LIVE: सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के फोटोज ने सभी को सोच में डाल दिया है. वायरल हो रहे इस यंग लड़के का चेहरा हूबहू सुशांत सिंह राजपूत से मिलता है. यहां तक की लड़के की आंखें और मुस्कान भी सुशांत सिंह राजपूत के जैसी ही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और वो दो' ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

आयुष्मान खुराना की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ की धुआंधार कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 17.50 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 दिनों में दुनिया भर में अब तक 24.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DYUsAYYpL6P/

Entertainment News LIVE: फिल्ममेकर K Rajan का हुआ निधन

मशहूर फिल्ममेकर के राजन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्ममेकर ने नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया. इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शिवांगी जोशी का बर्थडे

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने वालीं शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत एक कैमियो से की थी. 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी' सीरियल में शिवांगी ने कैमियो किया था, जिसके बाद वो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' में नजर आईं. हालांकि असली पहचान उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली.

https://www.instagram.com/p/DXt5yySjA8n/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: नीम करोली बाबा की बायोपिक की रिलीज डेट आई सामने

नीम करोली बाबा की बायोपिक 'श्री बाबा नीब करोली महाराज' को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है. सुबोध भावे स्टारर इस फिल्म को रिलीज डेट नहीं मिल पा रही थी, फिल्म को अब आखिरकार सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं अब ये फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में हितेन तेजवानी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/p/DYZzic4t2Fp/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ