Latest OTT Releases This Week: 18 से 24 मई तक ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट! रिलीज हो रहीं ये 6 फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week (18 May-24 May): ओटीटी पर इस हफ्ते ऑडियंस को एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. 18 मई से 24 मई तक एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस पूरे हफ्ते आपको नई-नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी. इन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

OTT releases this week (2)
1 / 7

विज्ञापन

देसी ब्लिंग

देसी ब्लिंग2 / 7

ग्लैमर और एंटरटेनमेंट से भरी ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 20 मई को रिलीज होने जा रही है. इसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ कई जाने-माने सितारे ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

जैक रायन: घोस्ट वॉर

जैक रायन: घोस्ट वॉर3 / 7

'टॉम क्लैंसी की जैक रायन: घोस्ट वॉर' सीरीज भी इस हफ्ते ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. इस सीरीज में एक से बढ़कर एक एक्शन और थ्रिलर सीन्स फैंस को देखने को मिलेंगे. ये सीरीज 20 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है.

द बोरोस

द बोरोस4 / 7

इस सीरीज का नाम भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में शामिल है. इस सीरीज को आप 21 मई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी कहानी सैम के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

मधुविधु

मधुविधु5 / 7

ये मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. इस सीरीज में शराफ यू धीन और कल्याणी पणिक्कर लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 22 मई को सोनी लिव पर रिलीज होगी.

सिस्टम

सिस्टम6 / 7

सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका स्टारर ये कोर्टरूम ड्रामा मूवी 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको ड्रामा के साथ-साथ क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

सतरंगी: बदले का खेल

सतरंगी: बदले का खेल7 / 7

ये क्राइम थ्रिलर सीरीज भी इस हफ्ते ओटीटी पर ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी. अंशुमान पुष्कर स्टारर ये सीरीज 22 मई को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन