Twisha Sharma Death Controversy Bhopal: मशहूर मॉडल 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के 6 दिन बाद भी परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया. माता-पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.
अबॉर्शन, दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
ट्विशा शर्मी के परिजनों का आरोप है कि शादी के महज 5 महीने के भीतर ही ट्विशा को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है. ट्विशा के मायके पक्ष (मूल रूप से नोएडा निवासी) का आरोप है कि मौत से करीब एक हफ्ते पहले उनकी सास ने उनका जबरन गर्भपात (Abortion) करवाया था. वह दो महीने की प्रेग्नेंट थीं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल चैट का खुलासा
भोपाल एम्स की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स में बताया गया कि मौत का कारण फंदे से लटकना (antemortem hanging) बताया गया है, लेकिन उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान (Multiple antemortem injuries) भी पाए गए हैं, जिससे परिजनों का हत्या का शक और गहरा हो गया है. इसके अलावा मौत से ठीक पहले ट्विशा का अपनी सहेली को आखिरी मैसेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था “I am trapped, bro… बस तू मत फंसना. अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय पर कॉल करूंगी”
पति और सास पर लगा हत्या का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में एक डेटिंग ऐप पर मिले वकील समर्थ सिंह से हुई थी. उनकी सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी सास को स्थानीय कोर्ट से अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) मिल चुकी है, जबकि पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई जारी है.
SIT टीम का गठन हुआ
बता दें कि न्याय की गुहार लगाते हुए ट्विशा के माता पिता और भाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद मामले की जांत के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. इसके साथ ही दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया को भी मंजूरी मिल रही है.