‘दृश्यम 3’ से ‘चांद मेरा दिल’ तक… इस हफ्ते सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का आएगा तूफान, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

आप भी परिवार के साथ थिएटर में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन कंफ्यूज है कि कौन सी मूवी देखें, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में साउथ फिल्म से लेकर बॉलीवुड की मूवी का नाम शामिल है, जिसमें लव स्टोरी से लेकर सस्पेंस वाली मूवी का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में.

theatre releases movie
1 / 6

आप भी परिवार के साथ थिएटर में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन कंफ्यूज है कि कौन-सी मूवी देखें, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में साउथ फिल्म से लेकर बॉलीवुड की मूवी का नाम शामिल है, जिसमें लव स्टोरी से लेकर सस्पेंस वाली मूवी का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में.

विज्ञापन

दृश्यम 3

दृश्यम 32 / 6

लिस्ट में पहला नाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का आता है. इस मूवी को लेकर भारतीय दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अगर आपने 'दृश्यम' के दोनों पार्ट देखा है, तो यह मूवी आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए. 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

चांद मेरा दिल

चांद मेरा दिल3 / 6

दूसरे स्थान पर लक्ष्य और अनन्या पांडे की मूवी ‘चांद मेरा दिल’ का नाम आता है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. आप इस मूवी को अपने पार्टनर के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. लक्ष्य और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री आपको काफी पसंद आने वाली है.

सितंबर 21

सितंबर 214 / 6

तीसरे नंबर पर 'सितंबर 21' का नाम काबिज है. यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे मरीज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अल्जाइमर का मरीज है. इस मूवी में प्रियंका उपेंद्र, प्रवीण सिंह सिसोदिया और जरीना वहाब ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

अग्ली स्टोरी

अग्ली स्टोरी5 / 6

चौथे स्थान पर तेलुगु रोमांटिक थ्रिलर फिल्म Ugly Story का नाम आता है. इस मूवी में एक ऐसी महिला की कहानी देखने को मिलती है, जिसका रिश्ता एक बड़ी परेशानी में बदल जाता है. इस मूवी में नंदू विजय कृष्ण, अविका गोर और रवि तेजा महादस्यम ने अहम किरदार निभाया है.

डार्क जायंट

डार्क जायंट6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम हॉरर और थ्रिलर फिल्म ‘डार्क जायंट’ का नाम आता है. इस मूवी की कहानी ऐसी रहस्यमयी ताकत के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो आम लोगों के जिंदगी में हिंसक टकराव पैदा करती है. आपको हॉरर वाली मूवी देखना पसंद है, तो यह मूवी आपको जरूर देखनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन