कौन हैं Ulka Gupta? छोटी उम्र में दिखाया टीवी में जलवा, अब बॉलीवुड में लगा रहीं हिट फिल्मों की झड़ी, जल्द आएगी नई फिल्म

Who is Ulka Gupta: उल्का गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में छाईं हुई हैं. भारतीय टेलीविजन से शुरुआत कर आज बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट्स दे रही हैं. अब उनकी 2 सीरियस फिल्मों के बाद कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है. आइए जानते हैं.

ulka gupta
1 / 7
ulka gupta

Who is Ulka Gupta: उल्का गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में छाईं हुई हैं. भारतीय टेलीविजन से शुरुआत कर आज बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट्स दे रही हैं. अब उनकी 2 सीरियस फिल्मों के बाद कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

कौन हैं उल्का गुप्ता?

कौन हैं उल्का गुप्ता?2 / 7

उल्का गुप्ता बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं. महज 7 साल की उम्र से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने भारतीय टेलीविजन जी टीवी के ऐतिहासिक शो 'झांसी की रानी' (2009) में छोटी लक्ष्मीबाई (मनु) का किरदार निभाकर मिली थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

300 लड़कियों को पछाड़कर आई आगे

300 लड़कियों को पछाड़कर आई आगे3 / 7

इस रोल के लिए करीब 300 लड़कियों को पछाड़कर अपनी जगह बनाई थी. दमदार अभिनय कर घर घर में अपनी पहचान बनाई. कई घरों में आज भी उल्का लोगों की फेवरेट बनीं हुईं हैं. (Credit- Pinterest)

बॉलीवुड में रखा कदम

 बॉलीवुड में रखा कदम4 / 7

मुंबई में जन्मीं उल्का के पिता भी एक थिएटर कलाकार थे. उन्होंने 'आंध्र पोरी' और 'रुद्रमादेवी' (तेलुगु) में काम करना शुरू किया. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बैक टू बैक हिट फिल्में दीं

बैक टू बैक हिट फिल्में दीं5 / 7

उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई बेहद चर्चित और संवेदनशील फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' (26 फरवरी 2026) में मुख्य भूमिका निभाकर बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान बनाई है. इस फिल्म में उनके संजीदा अभिनय को काफी तारीफें मिल रही हैं. (Credit- Pinterest)

नई फिल्म का हुआ आगाज

नई फिल्म का हुआ आगाज6 / 7

अब उल्का गुप्ता की अगली बड़ी फिल्म 'रजनी की बारात' है, जिसका मजेदार टीज़र हाल ही में आउट हुआ है. यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

क्या है 'रजनी की बारात' की कहानी?

क्या है 'रजनी की बारात' की कहानी?7 / 7

बिहार के दरभंगा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में उल्का गुप्ता 'रजनी' नाम की एक निडर और बिंदास लड़की का किरदार निभा रही हैं. जब लड़के का परिवार शादी तोड़ देता है, तो पारंपरिक रीति-रिवाजों को पलटते हुए रजनी खुद स्कूटर पर अपने दूल्हे को ब्याहने के लिए अपनी बारात लेकर निकल पड़ती है. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन