'मम्मी पूछ रही हैं…', अकेलेपन वाले क्रिप्टिक पोस्ट पर Salman Khan ने दी सफाई, फैंस को बताई फोटो डालने की असली वजह
Salman Khan Instagram Post Clarification: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. उसमें उन्होंने अकेलेपन पर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस पर उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर फैंस को सफाई दी है.
Salman Khan Cryptic Post Alone Lonely: सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें वे (Alone and Lonely) में फर्क की बात कर रहे थे. उस पोस्ट को देखकर फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार को लेकर चिंतित हो गए. हर कोई उनके अकेले जीवन और सिंगल लाइफ पर बात करने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि उनकी मां सलमा खान भी चिंतित हो गईं. इस वजह से अब उन्होंने फैंस को Chill रहने को कहा है.
सलमान खान ने अकेलेपन वाले क्रिप्टिक पोस्ट के बाद, इंस्टाग्राम पर दूसरा पोस्ट किया, जिसमें वे अपने पुराने पोस्ट के बारे में सफाई देते हुए नजर आए. उन्होंने लिखा कि ‘अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. मैं कैसे अकेला हो सकता हूं, जब मेरे पास इतनी बड़ी और मजेदार फैमिली है.’
उन्होंने आगे लिखा कि ‘कभी-कभी मैं लगातार लोगों के बीच रहकर पक (थक) जाता हूं, इसलिए मुझे बस थोड़ा ‘मी टाइम’ (अपने लिए वक्त) चाहिए होता है. बस इतनी सी बात थी. इस बार कोई फोटो नहीं, ब्रेकिंग न्यूज बना दिया है. मम्मी पूछ रही हैं- “क्या हुआ बेटा?” Chill मारो यार!’
दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसका कैप्शन चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने लिखा था कि “अकेला रहना (Alone) आपकी पसंद होती है, लेकिन तन्हा (Lonely) आप तब महसूस करते हैं जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता. अब इसके आगे आप खुद समझदार हैं…” 60 की उम्र में सलमान अभी भी सिंगल हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. लेकिन उनके ऐसे पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया और महसूस कराया कि उनका सुपरस्टार अकेला है. इसीलिए हर जगह सलमान के इस पोस्ट को लेकर चर्चा होने लगी.