वही मुस्कान, वही आंखें… इंटरनेट पर छाया सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल, फोटोज देख आप भी रह जाएंगे दंग

Sushant Singh Rajput Look Alike: सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री का वो सितारा हैं जो आज भले ही इस दुनिया में ना हों लेकिन उनके चर्चे आज भी फिल्मी गलियारों में होते रहते हैं. आउटसाइडर होने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत ने वो मुकाम हासिल किया जो हर किसी के बस की बात नहीं होती. वहीं अब सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर का हमशक्ल वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Sushant singh Rajput look alike
1 / 8

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल

सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल2 / 8

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के फोटोज ने सभी को सोच में डाल दिया है. वायरल हो रहे इस यंग लड़के का चेहरा हूबहू सुशांत सिंह राजपूत से मिलता है. यहां तक की लड़के की आंखें और मुस्कान भी सुशांत सिंह राजपूत के जैसी ही हैं.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए फोटोज

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए फोटोज3 / 8

सुशांत सिंह राजपूत के इस हमशक्ल का नाम अयान है. इंस्टाग्राम पर अयान के 2.95 लाख फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर अपने फोटोज और अपनी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है. अयान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कुछ AI जेनरेटेड फोटोज शेयर की हुई हैं.

एक जैसा चेहरा

एक जैसा चेहरा4 / 8

कमाल की बात ये है कि ये वायरल लड़का बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही लगते है. वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी एक्टर के हमशक्ल के फोटोज और वीडियोज पर कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली से मिलना चाहिए.

विज्ञापन

फैंस भी हुए हैरान

फैंस भी हुए हैरान5 / 8

वहीं कुछ यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देखकर एकदम हैरान हैं और अयान को दूसरा सुशांत बता रहे हैं. वहीं अयान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो समय-समय पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने तोड़ा था फैंस का दिल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने तोड़ा था फैंस का दिल6 / 8

14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को सदमे में ला दिया था. मुंबई में अपने फ्लैट के कमरे में सुशांत सिंह राजपूत ने पंखे से लटकर जान दे दी थी, जिसके बाद उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए थे.

विज्ञापन

बहन अक्सर शेयर करती हैं इमोशनल पोस्ट

बहन अक्सर शेयर करती हैं इमोशनल पोस्ट7 / 8

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने एक्टर की मौत को सुसाइड नहीं बल्कि हत्या बताई थी. हालांकि पुलिस जांच के बाद ये केस सिर्फ सुसाइड का ही निकला. वहीं एक्टर की बहन अक्सर अपने भाई के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

टीवी से बॉलीवुड तक बनाई थी पहचान

टीवी से बॉलीवुड तक बनाई थी पहचान8 / 8

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वहीं अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और टीवी के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के भी स्टार बनकर उभरे. बता दें सिनेमाघरों में उनकी आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन