Divya Bharti की ये 5 फिल्में नहीं होने देंगी बोर, आज भी दिलों पर करती हैं राज

बॉलीवुड में हर साल कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. वहीं कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री की फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने अपने 3 साल के करियर में वो पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी, जिसे पाने के लिए एक्टर सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं. दरअसल, आज हम बात दिव्या भारती की कर रहे हैं. आज हम आपको उनकी 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने 90 के दशक में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी थी. चलिए जानते हैं उनकी 5 फिल्मों के बारे में.

Divya bharti
1 / 6

विज्ञापन

शोला और शबनम

शोला और शबनम2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 1992 में आई फिल्म 'शोला और शबनम' का आता है. इस मूवी में दिव्या भारती के साथ गोविंदा अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म शोला और शबनम को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसमें आपको कॉमेडी भी देखने को मिलता है.

विज्ञापन

शतरंज

शतरंज3 / 6

दूसरे स्थान पर साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'शतरंज' का नाम शुमार है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी जो आपको अंत तक बांधे रखती है. इस मूवी में दिव्या भारती के साथ मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और जूही चावला अहम किरदार में नजर आई थी. इस मूवी की कहानी दो भाईयों की इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

दीवाना

दीवाना4 / 6

तीसरे नंबर पर साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना' का नाम काबिज है, इस मूवी में दिव्या भारती के साथ शाहरुख खान, ऋषि कपूर जैसे कलाकार ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती है. इतना ही नहीं दिव्या भारती की फिल्म दीवाना से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

विज्ञापन

बलवान

बलवान5 / 6

चौथे स्थान पर साल 1992 में दिव्या भारती और सुनील शेट्टी की मूवी 'बलवान' का नाम आता है. इस मूवी में सुनील शेट्टी और दिव्या भारती की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था. यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी. अगर आपको एक एक्शन ड्रामा फिल्में देखना पसंद है, तो आप दिव्या भारती की इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.

दिल आशना है

दिल आशना है6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम फिल्म 'दिल आशना है' का आता है. यह मूवी साल 1992 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी में दिव्या भारती के साथ शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया ने अहम किरदार निभाया था. अपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे Youtube पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन