Pati Patni Aur Woh Do vs Raja Shivaji: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना का जलवा, ‘राजा शिवाजी’ ने18वें दिन किया इतना कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दोनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो ‘राजा शिवाजी’ को कड़ी टक्कर दे रही है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए हैं. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्म ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

Pati Patni Aur Woh Do vs Raja Shivaji

Pati Patni Aur Woh Do-Raja Shivaji

विज्ञापन

सिनेमाघर में इन दिनों कई सारी फिल्में अपना जलवा बिखेर रही है. लेकिन आज हम आपको रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के बारे में बताएंगे कि आज किस मूवी ने बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा की कमाई की है. चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में.

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को थिएटर में रिलीज की गई थी. इस मूवी में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा लीड रोल में नजर आई है. इतना ही नहीं फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, वामिका गब्बी, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ ने 18वें दिन कितने का किया कलेक्शन

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है हिंदी और मराठी. ‘राजा शिवाजी’ फिल्म मराठी भाषा में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने आज यानी 18 में को 89 लाख रुपये का कुल कमाई की है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 11 लाख और मराठी भाषा में 78 लाख रुपये कमाए हैं. रितेश देशमुख फिल्म ने अब तक 85.44 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है. बता दें कि फिल्म ने हिंदी भाषा में 23.66 करोड़ जबकि मराठी भाषा में 61.78 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

‘पति पत्‍नी और वो दो’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्‍नी और वो दो’ की बात करें तो इस मूवी में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी अहम किरदार में नजर आई है. यह मूवी 15 मई को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी. हालांकि फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला है. फिल्म ने शनिवार को 5.75 करोड़ तो वहीं रविवार को 7.75 करोड़ रुपए कमाए थे. पति-पत्नी और वो दो ने चौथे दिन 2.07 करोड़ का कलेक्शन किया है. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने अब तक 19.57 करोड़ रुपए कमाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ