Prime Video पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा 8.2 IMDb रेटिंग वाला रोमांटिक ड्रामा शो, बेस्टसेलर बुक पर बनी है यह अमेरिकन सीरीज

Prime Video Top Trending Show: अगर आप रोमांस से भरी फिल्में और सीरीज देखना तो यह शो आपका फुल मनोरंजन कर सकता है. इस 8.2 IMDb रेटिंग वाला रोमांटिक ड्रामा में आपको सबकुछ मिलेगा. बेस्टसेलर बुक पर बनी ये अमेरिकन सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है.

Off Campus series Prime Video,
1 / 8
Off Campus series Prime Video,

Prime Video Top Trending Show: अगर आप रोमांस से भरी फिल्में और सीरीज देखना तो यह शो आपका फुल मनोरंजन कर सकता है. इस  8.2 IMDb रेटिंग वाला रोमांटिक ड्रामा में आपको सबकुछ मिलेगा. बेस्टसेलर बुक पर बनी ये अमेरिकन सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है.  

विज्ञापन

Prime Video पर बना शो

Prime Video पर बना शो2 / 8

Prime Video पर इन दिनों यह अमेरिकन शो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. इसकी 8.2 IMDb लोगों को और आकर्षित कर रही है. इस रोमांटिक ड्रामा शो में आपको हर तरह के इमोशन देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

कौन सा है शो?

कौन सा है शो?3 / 8

इस अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा का नाम है- Off Campus. यह सीरीज लेखिका एली कैनेडी (Elle Kennedy) की इंटरनेशनल बेस्टसेलिंग 'ऑफ-कैंपस' बुक सीरीज के पहले उपन्यास 'The Deal' पर बनी है.

क्या है इस शो की कहानी?

क्या है इस शो की कहानी?4 / 8

इस शो की कहानी ब्रायर यूनिवर्सिटी की एक गंभीर म्यूजिक स्टूडेंट हन्ना वेल्स (एला ब्राइट) और कॉलेज के सबसे लोकप्रिय आइस हॉकी टीम के कैप्टन गैरेट ग्राहम (बेलमोंट कैमेली) के इर्द-गिर्द घूमती है. हन्ना संगीत से प्यार करने वाली शांत लड़की है, जो गाने लिखती है. गैरेट यूनिवर्सिटी का स्टार हॉकी प्लेयर है.

विज्ञापन

फेक डेटिंग की डील

फेक डेटिंग की डील5 / 8

दोनों के बीच एक फेक डेटिंग का डील होता है. हन्ना अपने क्रश को इंप्रेस करना चाहती है और गैरेट को अपनी पढ़ाई में मदद चाहिए. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, यह फेक रिलेशनशिप असली प्यार में बदल जाती है.

सीरीज के मुख्य किरदारों की केमिस्ट्री

सीरीज के मुख्य किरदारों की केमिस्ट्री6 / 8

एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी गजब की है कि इसने इंटरनेट पर नए 'कपल गोल्स' सेट कर दिए हैं. इन दोनों ने बेहतरीन तरीके से किरदारों को निभाया है.

विज्ञापन

शानदार म्यूजिक ने बनाया माहौल

शानदार म्यूजिक ने बनाया माहौल7 / 8

पूरे शो में बैकग्राउंड म्यूजिक ने हर सीन को शानदार बना दिया. सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसकी वजह से प्राइम वीडियो पर सबको पछाड़ते हुए नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

सीजन 2 का कन्फर्मेशन

सीजन 2 का कन्फर्मेशन8 / 8

अमेज़न प्राइम वीडियो ने इसके क्रेज को देखते हुए पहले सीजन के प्रीमियर से पहले ही इसे सीजन 2 के लिए रिन्यू कर दिया था. अगला सीजन एली कैनेडी की दूसरी किताब 'The Mistake' पर आधारित होगा, जिसमें गैरेट के दोस्त 'लोगन' की कहानी दिखाई जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन