
1 / 6
साल 2026 में अब तक कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो लोगों को अपना दीवाना नहीं बना पाई है. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है. आज हम साल 2026 की 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने मेकर्स के पैसे को डुबो दिया है. चलिए जानते हैं फिल्मों के बारे में.
इक्कीस

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' का नाम आता है. इस मूवी को बनाने में लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यह मूवी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी.
दो दीवाने शहर में

3 / 6
दूसरे नंबर पर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का नाम आता है. यह मूवी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इस मूवी को बनाने में 30-35 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं मूवी ने सिर्फ 8 करोड़ ही कमा पाई थी.
हैपी पटेल

4 / 6
तीसरे स्थान पर 'हैपी पटेल' का नाम शुमार है. इस मूवी में आमिर खान, वीर दास, इमरान खान और मोना सिंह जैसी कलाकार नजर आई है. बता दें कि फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. हालांकि, आमिर खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये छापे थे.
तू या मै

5 / 6
चौथे नंबर पर साल 2026 में रिलीज हुई शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मै' का नाम शामिल है. यह मूवी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है. फिल्म को बनाने में 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 7 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई थी.
वध 2

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की मूवी 'वध 2' का आता है. यह फिल्म सिनेमाघरों में लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी. लेकिन फिल्म वध 2 ने ओटीटी पर जमकर गदर मचाया है. इस मूवी का बजट 10 करोड़ है, जबकि फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी.