पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से फैली सनसनी, 6 दिन बाद मिला शव, आरोपी देश छोड़कर फरार

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है. बता दें कि 6 दिन पहले सिंगर का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन अब उनका शव नहर से बरामद हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे आशिक ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इतनी ही नहीं वो देश छोड़कर कनाडा फरार हो गया है.

inder kaur

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हुई हत्या

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की 29 वर्ष की उम्र में हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड ने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया है. बीते दिन यानी सोमवार को सुबह पंजाब पुलिस ने सिंगर का शव नीलो नहर से बाहर निकाला है. वहीं परिवार वाले यह आरोप लगा रहे हैं कि मोगा के रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति सिंगर से जबरन शादी करना चाहता था. लेकिन इंदर कौर ने इस शादी से इंकार कर दिया था.

विज्ञापन

वहीं शादी से इनकार करने के बाद युवक ने पूरी प्लानिंग के तहत युवक कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया और उसने इंदर को अगवा किया और बाद में उनकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद युवक नेपाल के रास्ते कनाडा वापस भाग गया. हालांकि, अब पंजाब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच में जूट गई है. 

विज्ञापन

आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

इंदर कौर के परिवार के अनुसार 3 साल पहले इंदर की दोस्ती आरोपी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. दरअसल , शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था. हालांकि, सिंगर को बाद में पता चला था कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है, इतनी ही नहीं उसके बच्चे भी है. जब इंदर को यह जानकारी मिली थी, तो उसने दूरी बना ली थी और शादी से भी साफ इंकार कर दिया था.

विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी देश छोड़कर भागा

आपको बता दें कि शादी से इनकार करने के बाद से ही आरोपी सिंगर इंदर से काफी खफा हो गया था और उसने सिंगर की हत्या की साजिश रच डाली. आरोपी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचता हुआ भारत आया और उसने सिंगर को अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी. बता दें कि इंदर कौर को आरोपी ने 6 दिन पहले बंदूक की नोक पर अगवा किया था. इंदर के परिवार वाले ने पुलिस को इस बात की सूचना भी दी थी. हालांकि, 6 दिन बाद इंदर का शव नीलो नहर बरामद किया गया है. वहीं आरोपी देश छोड़ कर नेपाल के रास्ते कनाडा भागने भी कामयाब हो गया है. इस घटना के बाद इंदर का पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ