समय रैना के शो India's Got Latent सीजन 2 में, नजर आएंगी आलिया भट्ट और शरवरी? आखिर क्या है वायरल तस्वीर का सच?

Samay Raina Indias Got Latent Season 2: इंटरनेट पर समय रैना के शो India’s Got Latent के सीजन 2 की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इसमें गेस्ट पैनल में आलिया भट्ट और शरवरी नजर आ रही हैं. क्या वाकई सीजन 2 में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर का सच.

samay raina indias got latent season 2

samay raina indias got latent season 2

Alia Bhatt Indias Got Latent Season 2: समय रैना जल्द ही India’s Got Latent का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. इन सबके बीच शो से जुड़ी ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें गेस्ट पैनल में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आ रही हैं. फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई आलिया भट्ट समय रैना के शो के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियंस ने खींची तस्वीर

‘India’s Got Latent 2’ के सेट पर शूटिंग के दौरान ऑडियंस में बैठे किसी व्यक्ति ने गेस्ट पैनल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इंटरनेट पर यह फोटो जंगल में आग की तरह फैल गई. इसमें आलिया और शरवरी आस पास बैठी हुईं हैं. वहीं बगल में आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

शो में पहले गेस्ट अपियरेंस

रिपोर्ट्स में मुताबिक, आलिया और शरवरी इस सीजन के पहली सेलिब्रिटी गेस्ट बनने जा रही हैं. बता दें कि दोनों अभिनेत्रियां यहाँ अपनी आने वाली मच-अवेटेड स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ (YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म) को प्रमोट करने पहुंची थीं. यह फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

क्या रहा फैंस का रिएक्शन?

‘India’s Got Latent’ के कोर फैंस इस बात से काफी निराश हैं. उनका कहना है कि यह शो अपने अनफिल्टर्ड, रॉ (raw) और रोस्टिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड स्टार्स के आने से यह शो भी टीवी के ‘कपिल शर्मा शो’ या ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की तरह सिर्फ एक “फिल्म प्रमोशन प्लेटफॉर्म” बनकर रह जाएगा. इसके अलावा कुछ लोग मीम्स बना रहे हैं कि क्या आलिया भट्ट समय रैना और बाकी कॉमेडियन्स के तीखे और डार्क जोक्स को हंसकर सह पाएंगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ