'चीटिंग' के आरोपों पर Suraj Nambiar ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पोस्ट में बयां की तलाक की 'इनसाइड स्टोरी'

Suraj Nambiar Statement on Cheating Allegations: पिछेल दिनों एक्ट्रेस मौनी रॉय और पति सूरज नाम्बियार ने आधिकारिक तौर पर तलाक की पुष्टि कर दी थी. इस बीच सूरज पर चीटिंग के आरोप लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इस अफवाह पर खुद सूरज ने चुप्पी तोड़कर असली वजह बताई है. आइए जानते हैं.

Suraj Nambiar Statement on Cheating Allegations

Suraj Nambiar Statement on Cheating Allegations

Suraj Nambiar Cheating Rumors Truth: टीवी धारावाहिक नागिन शो से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. आज से 4 साल पहले उन्होंने दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी. लेकिन अब दोनों का तलाक हो गया है. यह खबर बाहर आते ही सूरज पर चीटिंग के आरोप लगाए गए, जिसको लेकर अब सूरज ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं उनका पक्ष.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज नाम्बियार ने तोड़ी चुप्पी

सूरज नाम्बियार ने चीटिंग के सभी आरोपों को झूठा ठहराते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘मैं क्लियर करना चाहता हूं कि इस अलगाव में किसी तरह की एलिमनी नहीं ली गई है और ना ही कोई विवाद हुआ है. इसके अलावा इस तलाक में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल नहीं है.’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘मौनी और मैनें पूरे सम्मान के साथ मिलकर एक दूसरे की भलाई के लिए यह फैसला लिया है. इसके अलावा जो कुछ भी है, वह सब मनघडंत हैं.’ सूरज ने दोबारा इस बात को दोहराया कि ‘इस तलाक में कोई थर्ड पार्टी शामिल नहीं है. हम दोनों इस कठिन समय को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं और वहीं आपसे भी उम्मीद है.’

विज्ञापन

सूरज और मौनी का रिश्ता

सूरज और मौनी अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. मौनी जानी मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं सूरज मशहूर बिजनेस मैन हैं. तलाक की सुर्खियों की शुरुआत में सूरज पर कई गंभीर आरोप लगे. जैसे कि मौनी का स्टारडम इस्तेमाल करना, पैसे इस्तेमाल करना और चीट करना. लेकिन अब खुद सूरज ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ