पैसों की किल्लत से जूझे थे Salman Khan, इस मामूली चीज के लिए लिया था 'लोन', हैरान कर देगा सुपरस्टार का ये किस्सा

Salman Khan Loan For Fathers Gift: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. वे एक्टिंग के साथ कई कंपनियों के मालिक भी हैं. फिर भी अपने करियर के शुरुआती दौर में सलमान खान को इस मामूली चीज के लिए लोन लेना पड़ा. आइए जानते हैं ये मजेदार किस्सा.

Salman Khan loan for fathers gift
1 / 8
Salman Khan loan for fathers gift

Salman Khan Loan For Fathers Gift: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. वे एक्टिंग के साथ कई कंपनियों के मालिक भी हैं. फिर भी अपने करियर के शुरुआती दौर में सलमान खान को इस मामूली चीज के लिए लोन लेना पड़ा. आइए जानते हैं ये मजेदार किस्सा.  

विज्ञापन

सलमान खान का शुरुआती करियर

सलमान खान का शुरुआती करियर2 / 8

सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत में स्टार किड होने के बावजूद काफी मेहनत मशक्कत की. मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान के बेटे होने के बावजूद उन्हें पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

सलमान खान ने पिता के लिए सरप्राइज गिफ्ट

सलमान खान ने पिता के लिए सरप्राइज गिफ्ट3 / 8

सलमान खान ने वैराइटी इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने पिता सलीम खान के लिए रोलेक्स (Rolex) की घड़ी गिफ्ट करने का सोचा. उस वक्त उनके पास उस घड़ी को खरीदने के लिए पर्याप्त रुपए नहीं थे.

पहली महंगी घड़ी खरीदी

पहली महंगी घड़ी खरीदी4 / 8

सलमान बताते हैं कि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने पिता के लिए एक रोलेक्स घड़ी बहुत पसंद आई थी. उस लग्जरी घड़ी की कीमत 9 लाख रुपए थी. सलमान खान के पास सिर्फ 4 लाख रुपए थे.

विज्ञापन

सलमान खान ने लिया लोन

सलमान खान ने लिया लोन5 / 8

पिता सलीम खान को घड़ी गिफ्ट करने के लिए उन्होंने 5 लाख रुपए का लोन लिया और घड़ी खरीद ली. अगले 4 से 6 महीनों में उसे चुकाने का वादा भी किया. इस तरह सलमान खान ने फिल्मों में आने के बाद पहली महंगी घड़ी अपने लिए नहीं बल्कि पिता सलीम के लिए ली थी.

सलमान खान के लिए मामूली चीज

सलमान खान के लिए मामूली चीज6 / 8

ऐसे देखा जाए तो आज सुपरस्टार सलमान खान के लिए रोलेक्स (Rolex) की घड़ी खरीदना मामूली बात है. लेकिन अपने करियर की शुरुआत में उनके लिए यह बड़ी बात थी.

विज्ञापन

पिता सलीम का रिएक्शन

पिता सलीम का रिएक्शन7 / 8

सलमान ने बताया कि जब उन्होंने यह कीमती घड़ी अपने पिता को दी, तो उनका रिएक्शन उनकी सोंच से परे था. वे अपने बेटे सलमान से फिजूलखर्ची के लिए काफी नाराज हुए और उन्होंने डांट लगा दी.

पिता सलीम ने डांटा

पिता सलीम ने डांटा8 / 8

सलीम खान ने डांटते हुए कहा था, "अभी तुमने ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया है और ये सब हरकतें शुरू कर दीं? क्या तुम खुद को ब्रुनेई के सुल्तान (राजा) समझते हो? यह घड़ी बड़ी बेकार की चीज है." हालांकि, बाद में जब सलीम खान का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने घड़ी को ध्यान से देखा, तो प्यार से मुस्कुराते हुए कहा, "ओह, यह तो ज्वेलरी (जेवर) का एक खूबसूरत पीस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन